लाइव न्यूज़ :

2020 Sri Lankan parliamentary election: शाम चार बजे तक 55 प्रतिशत मतदान, राजपक्षे परिवार को जीतने की उम्मीद

By भाषा | Updated: August 5, 2020 18:58 IST

अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे तक 55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। न्यूज फर्स्ट चैनल ने राष्ट्रीय चुनाव आयोग के अध्यक्ष महिंदा देशप्रिय के हवाले से कहा कि सर्वाधिक मतदान नुवारा-एलिया शहर में दर्ज किया गया जहां 70 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

Open in App
ठळक मुद्देराजपक्षे परिवार द्वारा संचालित पार्टी के जीतने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इससे पहले ये चुनाव दो बार स्थगित हो चुके हैं। कुछ जिलों के मतदान केंद्रों पर मास्क पहने और एहतियात बरतते मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। पूर्व मंत्री जॉनस्टन फर्नान्डो सहित कई शीर्ष नेताओं ने सुबह-सुबह अपने मताधिकार का उपयोग किया।

कोलंबोः श्रीलंका में कोविड-19 के प्रकोप के बीच लोगों ने मास्क पहनकर और सावधानियां बरतते हुए बुधवार को संसदीय चुनाव में हिस्सा लिया और मतदान किया जिसमें राजपक्षे परिवार द्वारा संचालित पार्टी के जीतने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इससे पहले ये चुनाव दो बार स्थगित हो चुके हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे तक 55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। न्यूज फर्स्ट चैनल ने राष्ट्रीय चुनाव आयोग के अध्यक्ष महिंदा देशप्रिय के हवाले से कहा कि सर्वाधिक मतदान नुवारा-एलिया शहर में दर्ज किया गया जहां 70 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

कुछ जिलों के मतदान केंद्रों पर मास्क पहने और एहतियात बरतते मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे, समागी जन बालावेग (एसजेबी) महासचिव रंजीत मदुमाबंडारा और पूर्व मंत्री जॉनस्टन फर्नान्डो सहित कई शीर्ष नेताओं ने सुबह-सुबह अपने मताधिकार का उपयोग किया।

चुनाव परिणाम सात अगस्त तक पूरी तरह घोषित किये जा सकते हैं

देवप्रिय ने कहा कि चुनाव परिणाम सात अगस्त तक पूरी तरह घोषित किये जा सकते हैं। देश में चुनाव पर निगरानी रखने वाली इकाई ‘‘पीपल्स एक्शन फॉर ए फ्री एंड फेयर इलेक्शन’’ (पीएएफएफआरईएल) ने चुनाव पर निगरानी रखने के लिए 5,000 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है।

महामारी की वजह से दो बार इस चुनाव को टालना पड़ा था। संसद के 225 सदस्यों के पांच साल तक के निर्वाचन के लिए चुनाव हो रहे हैं। करीब 1.6 करोड़ लोग 225 सांसदों में से 196 के निर्वाचन के लिए मतदान कर रहे हैं। वहीं 29 अन्य सांसदों का चयन प्रत्येक पार्टी द्वारा हासिल किए गए मतों के अनुसार बनने वाली राष्ट्रीय सूची से होगा।

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर इसकी तारीख बढ़ाकर 20 जून की गई

पहले यह चुनाव 25 अप्रैल को होने वाला था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर इसकी तारीख बढ़ाकर 20 जून की गई। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए चुनाव की तारीख आगे बढ़ाकर पांच अगस्त कर दी गई।

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की श्रीलंका पीपल्स पार्टी (एसएलपीपी) के इस चुनाव में जीतने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। पार्टी का नेतृत्व उनके भाई और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे कर रहे हैं। राष्ट्रपति उम्मीदवार नहीं हैं जबकि महिंदा चुनाव लड़ रहे हैं।

महिंदा देशप्रिय सबसे पहले वोट डालने वाले मतदाताओं में से एक हैं

निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष महिंदा देशप्रिय सबसे पहले वोट डालने वाले मतदाताओं में से एक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ कोई भी मतदान केंद्र पर कोरोना वायरस नहीं ला सकता है, मतदान केंद्र पर भी यह वायरस नहीं है इसलिए कोई संक्रमण बाहर भी नहीं ले जा सकता है।

इसलिए मैं आश्वासन दे सकता हूं कि मतदान 100 फीसदी कोरोना वायरस मुक्त होगा।’’ स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बीच देशप्रिय को 80 फीसदी मतदान की उम्मीद है। करीब 20 राजनीतिक दलों और 34 निर्दलीय समूह के 7,200 से ज्यादा उम्मीदवार 22 चुनावी जिलों से मैदान में हैं। 

टॅग्स :श्रीलंकादिल्लीसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना