लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संबंधी मौत का गलत आंकड़ा पेश करने पर राजपक्षे ने जताई नाराजगी

By भाषा | Updated: June 19, 2021 12:20 IST

Open in App

कोलंबो, 19 जून श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने कोरोना वायरस संक्रमण से हुई मौत संबंधी गलत आंकड़ा पेश किए जाने के कारण 14 जून को देश में प्रतिबंधों में ढील नहीं दे पाने पर नाराजगी जताई, जिसके बाद देश के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी का स्थानांतरण कर दिया गया।

राजपक्षे ने स्वास्थ्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए यात्रा प्रतिबंधों में 21 जून से 25 जून तक ढील देने की शुक्रवार को घोषणा की और कहा कि वह 14 जून को लॉकडाउन हटाने की योजना बना रहे थे, लेकिन कोविड-19 से हुई मौत संबंधी गलत आंकड़े पेश किए जाने के कारण वह ऐसा नहीं कर सके।

इसके बाद, देश में मार्च 2020 में संक्रमण फैलने के बाद से स्वास्थ्य मंत्रालय की महामारी विज्ञान इकाई के निदेशक का पद संभाल रहे मुख्य महामारीविद सुदाथ समरवीरा को डेंगू बुखार रोकथाम इकाई के प्रमुख के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया।

राजपक्षे ने कोविड​​-19 से मौत संबंधी आंकड़ों के संकलन को दोषी ठहराते हुए कहा कि यात्रा प्रतिबंधों में ढील देने का उनका निर्णय गलत आंकड़ों से प्रभावित हुआ।

राजपक्षे ने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा, ‘‘मुझे 14 जून को देश में प्रतिबंधों में ढील देनी थी, लेकिन उन्होंने 11 तारीख को अचानक कहा कि 101 लोगों की मौत हो गई, जिससे सभी डर गए। मैंने खुफिया सेवाओं से घर-घर जाकर इस आंकड़े की पुष्टि करने के लिए कहा था।”

‘कोलंबो गजट’ के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा कि स्वास्थ्य प्राधिकारियों और खुफिया इकाई ने लोगों की मौत के कारणों की गहन जांच के बाद खुलासा किया कि छह फरवरी से 11 जून तक चार महीने की अवधि में कुछ लोगों की मौत हुईं, लेकिन कुछ लोगों की मौत का दो बार उल्लेख किया गया था और 11 जून को 101 के बजाय केवल 15 लोगों की मौत कोविड-19 के कारण हुई।

श्रीलंका में 15 अप्रैल से संक्रमितों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। देश में शुक्रवार रात तक संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 2,35,413 थी, जिनमें से 35,000 से अधिक लोग उपचाराधीन हैं। मरने वालों की कुल संख्या 2,480 है। देश में अप्रैल के अंत से यात्रा प्रतिबंध लागू किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा