लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में भारी बारिश से राज कपूर और दिलीप कुमार के पुश्तैनी मकानों को नुकसान पहुंचा

By भाषा | Updated: July 30, 2021 16:24 IST

Open in App

पेशावर, 30 जुलाई पाकिस्तान के पेशावर शहर में स्थित महान भारतीय फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी मकानों को मॉनसून की भारी बारिश से नुकसान पहुंचा है।

पहले से ही जीर्णशीर्ण स्थिति वाले इन मकानों को पाकिस्तान सरकार ने हाल में अपने संरक्षण में ले लिया था। सरकार ने दोनों दिग्गज कलाकारों के यहां स्थित मकानों को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के साथ-साथ उनके सम्मान में उन्हें संग्रहालयों में तब्दील करने की सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली थी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक भारी बारिश के कारण दोनों ही मकान पूरी तरह से जलमग्न हो गए, जिसके कारण उनके कुछ हिस्सों को नुकसान पहूंचा है।

खैबर पख्तूनख्वा पुरातत्व विभाग को किस्सा ख्वानी बाजार क्षेत्र में स्थित इन दोनों मकानों के नवीनीकरण का काम शुरू करना अभी बाकी है। मानसून की मूसलाधार बारिश के कारण इस्लामाबाद सहित पाकिस्तान के कई हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुईं हैं।

मीडिया में आई कुछ खबरों के मुताबिक जुलाई के मध्य से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में वर्षाजनित घटनाओं में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। गौरतलब है कि पेशावर, इस प्रांत की राजधानी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब