लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान को परमाणु संपन्न बनाने के खिलाफ थे नवाज शरीफ, पाक रेलमंत्री शेख राशिद का खुलासा

By भाषा | Updated: May 31, 2020 14:20 IST

पाकिस्तान के रेलमंत्री शेख राशिद ने दावा करते हुए कहा है कि तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ वर्ष 1998 में भारत के परमाणु परीक्षण के जवाब में परमाणु परीक्षण करने के खिलाफ थे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के रेलमंत्री शेख राशिद ने दावा किया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ वर्ष 1998 में भारत के परमाणु परीक्षण के जवाब में परमाणु परीक्षण करने के खिलाफ थे।शरीफ और उनका लगभग पूरा मंत्रिमंडल (1998 में) भारत के जवाब में परमाणु परीक्षण करने के खिलाफ थी।

लाहौर: पाकिस्तान के रेलमंत्री शेख राशिद ने दावा किया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ वर्ष 1998 में भारत के परमाणु परीक्षण के जवाब में परमाणु परीक्षण करने के खिलाफ थे। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ शरीफ और उनका लगभग पूरा मंत्रिमंडल (1998 में) भारत के जवाब में परमाणु परीक्षण करने के खिलाफ थी। राजा जफरुल हक, गौहर आयूब और मैं परमाणु परीक्षण करने के पक्ष में थे।

’’ उल्लेखनीय है कि राशिद 1998 में शरीफ मंत्रिमंडल के सदस्य थे। राशिद से जब पूछा गया कि 28 मई 1998 में अगर शरीफ के आदेश पर परमाणु परीक्षण नहीं हुआ तो आखिर किसके आदेश पर हुआ? इस पर राशिद ने परोक्ष रूप से सेना की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय गोपनीयता है और इसे गोपनीय ही रहने दें। जब उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान ने जब परमाणु परीक्षण किया तब वह विदेश क्यों चले गए? इसके जवाब में राशिद ने कहा, ‘‘ मैं विशेष ड्यूटी पर विदेश गया था।’’ राशिद को पाकिस्तानी सत्ता का करीबी माना जाता है और विपक्षी उन्हें उसका प्रवक्ता बताते हैं। 

रेलमंत्री के दावे को खारिज करते हुए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के वरिष्ठ नेता राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि शरीफ ने अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद 1998 में परमाणु परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह प्रमाणित पाला बदलने वाले नवाज शरीफ से परमाणु परीक्षण का श्रेय नहीं ले सकते हैं। शरीफ के छोटे भाई और पीएमएल-एन के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ ने कहा, ‘‘ भारत द्वारा 1998 में परमाणु परीक्षण करने के बाद नवाज शरीफ ने सैन्य नेतृत्व को उसी की भाषा में भारत को जवाब देने को कहा था।

टॅग्स :पाकिस्ताननवाज शरीफइमरान खानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला