लाइव न्यूज़ :

ईरान में हैकरों के देरी से संबंधित फर्जी संदेश से रेल सेवा बाधित

By भाषा | Updated: July 10, 2021 13:08 IST

Open in App

तेहरान, 10 जुलाई (एपी) ईरान की रेल सेवा शुक्रवार को साइबर हमले का शिकार बन गयी। एक अर्द्धसरकारी समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार हैकरों ने देशभर के स्टेशनों की ट्रेनों की आवाजाही से संबंधित सूचना पट्टी पर ट्रेनों के परिचालन में देरी और उनके रद्द होने का फर्जी संदेश पोस्ट किया।

हैकरों ने बोर्ड पर ‘‘साइबर हमले के कारण ट्रेनों के परिचालन में लंबा विलंब’’ या ‘‘रद्द’’ का संदेश पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी के कार्यालय का फोन नंबर देते हुए यात्रियों से इस नंबर पर जानकारी लेने का अनुरोध किया।

अर्द्धसरकारी फार्स समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार इस साइबर हमले से रेलवे स्टेशनों पर ‘‘अप्रत्याशित अफरातफरी’’ मच गयी। हालांकि अब तक किसी संगठन ने इस साइबर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इससे पहले दिन की शुरुआत में फार्स ने अपनी खबर में बताया था कि ईरान में ट्रेनों की इलेक्ट्रॉनिक ट्रैकिंग प्रणाली ठप पड़ गयी है। हालांकि खबर में यह स्पष्ट नहीं था कि क्या यह प्रणाली भी साइबर हमले का शिकार हुई है। फार्स ने बाद में इस खबर को हटा लिया और सरकारी रेलवे कंपनी के प्रवक्ता सादेग सेकरी के हवाले से बताया कि ‘‘इस व्यवधान’’ से ट्रेन सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा।

वर्ष 2019 में रेलवे कंपनी के कम्प्यूटर सेवा में खराबी के कारण कई ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई थी। पिछले साल दिसंबर में ईरान के दूरसंचार मंत्रालय ने कहा कि देश ने अनिर्दिष्ट ‘‘इलेक्ट्रॉनिक बुनियादी ढांचे’’ पर साइबर हमले को नाकाम कर दिया हालांकि उन्होंने इस कथित हमले की विस्तृत जानकारी नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें