लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में कट्टरपंथी इस्लामिक नेता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 7, 2021 19:52 IST

Open in App

ढाका सात मई बांग्लादेश में सरकार विरोधी तत्वों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत शुक्रवार को सिलहट शहर में एक कट्टरपंथी इस्लामिक नेता को गिरफ्तार किया गया।

दैनिक समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामिक संगठन

हिफाजत-ए-इस्लाम के कानूनी मामलों के विशेषज्ञ मौलाना शाहीनुर पाशा चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

हालांकि पुलिस ने मौलाना चौधरी के खिलाफ लगाए गए आरोपों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। इससे पहले मौलाना चौधरी संसद का सदस्य भी रह चुके हैं।

हाल के समय में बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल होने के कारण हिफाजत-ए-इस्लाम के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि हिफाजत-ए-इस्लाम के कुछ नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मार्च में बांग्लादेश यात्रा के दौरान हिंसा भड़काई और विरोध प्रदर्शन आयोजित करवाए।

मौलाना चौधरी इस्लामिक राजनीतिक दल जमियत ए उलेमा ए इस्लाम बांग्लादेश के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने 2008 और 2018 में चुनाव भी लड़ा था, लेकिन दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब