लाइव न्यूज़ :

बोस्टन में हुई गोलीबारी के पीछे वजह नस्ली घृणा होने की आशंका

By भाषा | Updated: June 29, 2021 09:25 IST

Open in App

बोस्टन, 29 जून (एपी) अमेरिका के बोस्टन में शनिवार दोपहर एक श्वेत व्यक्ति द्वारा की गई गोलीबारी के पीछे वजह नस्ली घृणा होने की आशंका है।

अधिकारियों ने बताया कि 28 वर्षीय नैथन एलिन द्वारा की गई गोलीबारी में मैसाचुसेट्स राज्य के 68 वर्षीय सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी डेविड ग्रीन और वायु सेना से सेवानिवृत्त 60 वर्षीय रमोना कूपर को कई गोलियां लगी थी। दोनों पीड़ित अफ्रीकी अमेरिकी थे।

अभियोजकों का कहना है कि एलिन ने श्वेत लोगों को श्रेष्ठ बताते हुए एक संदेश लिखा था। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने उसे मार गिराया था।

मैसाचुसेट्स राज्य पुलिस के कर्नल क्रिस्टोफर मैसन ने एक बयान में कहा कि ग्रीन का उनके सहयोगियों बहुत सम्मान करते थे और वह ‘‘जनता के प्रति हमेशा विनम्र रहे और अपने कर्तव्यों को सावधानीपूर्वक पूरा किया।’’

कूपर के बेटे गैरी कूपर जूनियर ने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि वह निस्वार्थ भाव से सभी की सेवा करने के लिए हमेशा तैयार रहती थीं।

विन्थ्रोप पुलिस के प्रमुख टेरेंस डेलेहैंटी ने बताया कि एक व्यक्ति जिसकी बेहद अजीब विचारधारा थी, वह किसी समुदाय का प्रतिनिधि करता।

सफ़ोक काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी राचेल रॉलिन्स के कहा कि इस पहलू की भी जांच की जा रही है कि क्या एलिन ने पीड़ितों के अश्वेत होने के कारण उन्हें निशाना बनाया।

रोलिंस ने कहा ‘‘ हमें हर दिन कुछ नया पता चल रहा है, लेकिन मुझे इस बात का पूरा विश्वास है कि इस व्यक्ति के दिल में नफरत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब