लाइव न्यूज़ :

कुरैशी ने कश्मीर मुद्दे का जिक्र करते हुए संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: December 6, 2021 22:52 IST

Open in App

इस्लामाबाद, छह दिसंबर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कश्मीर मुद्दे की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों को एक बार फिर पत्र लिखा है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विदेश कार्यालय ने कहा कि मंत्री ने इस पत्र को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष और संयुक्त राष्ट्र महासचिव को संबोधित किया है।

नियमित रूप से सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष और संयुक्त राष्ट्र महासचिव को पत्र लिख रहे कुरैशी ने अपने नवीनतम पत्र में सुरक्षा परिषद से भारत से अपनी कदमों को पलटने का आह्वान करने का आग्रह किया, जिसमें पांच अगस्त, 2019 और उसके बाद के कदम भी शामिल हैं।

भारत द्वारा पांच अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने और संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से स्पष्ट रूप से कहा है कि अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करना उसका आंतरिक मामला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना