लाइव न्यूज़ :

कुरैशी ताजिकिस्तान में हर्ट ऑफ एशिया सम्मेलन मे जायेंगे, हो सकती है जयशंकर से भेंटवार्ता

By भाषा | Updated: March 23, 2021 18:49 IST

Open in App

(साजिद हुसैन)

इस्लामाबाद, 23 मार्च पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ‘हर्ट ऑफ एशिया’ सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस महीने के आखिर में ताजिकिस्तान जायेंगे और उस कार्यक्रम में उनके भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के भी पहुंचने की संभावना है । ऐसे में, पाकिस्तानी सेना के शांति रूझानों के बीच दोनों के बीच बैठक की अटकलें लगने लगी हैं। यहां मीडिया ने यह खबर दी।

हालांकि भारत से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि जयशंकर इस सम्मेलन के लिए ताजिकिस्तान जायेंगे या नहीं और यह कि उनकी पाकिस्तानी समकक्ष के साथ बैठक होने की संभावना है या नहीं।

हर्ट ऑफ एशिया-इस्तांबुल प्रोसेस का नौवां मंत्री स्तरीय सम्मेलन ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में 30 मार्च, 2021 को होगा।

डॉन अखबार ने खबर दी कि हाल के घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में 30 मार्च के इस कार्यक्रम में जयशंकर और कुरैशी की भागीदारी से ऐसी अटकलें हैं कि वे बैठक कर सकते हैं।

अखबार ने एक अधिकारी के हवाले से लिखा, ‘‘ हाल के घटनाक्रम के मद्देनजर हम यह नहीं कह सकते कि यह असंभव है।’’

भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने 25 फरवरी को घोषणा की थी कि वे जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा एवं अन्य सेक्टरों में संघर्ष-विराम के सभी समझौतों का कड़ाई से पालन करने पर राजी हुई हैं।

अठारह मार्च को पाकिस्तान के प्रभावशाली सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के लिए यह ‘अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने’’ का समय है।

यहां पहले इस्लामाबाद सिक्युरिटी डॉयलाग में जनरल बाजवा ने यह भी कहा था कि क्षेत्रीय शांति एवं विकास की संभावना हमेशा ही भारत और पाकिस्तान के बीच के विवादों की बंधक रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम महसूस करते हैं कि यह अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढने का समय है।’’ हालांकि उन्होंने सार्थक वार्ता की जिम्मेदारी भारत के पाले में डाल दी।

भारत ने पिछले महीने कहा था कि वह आतंक, शत्रुता और हिंसा से मुक्त माहौल में पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी जैसा संबंध चाहता है और ऐसा माहौल पैदा करने की जिम्मेदार पाकिस्तान की है।

वर्ष 2016 में पठानकोट वायुसेना स्टेशन और बाद में उरी में भारतीय सेना के शिविर पर हुए आतंकवादी हमले के चलते दोनों देशों के बीच संबंध बिगड़ गये थे। फिर 2019 में पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के जंगी विमानों द्वारा जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों पर हमले के बाद रिश्ते और खराब हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी