लाइव न्यूज़ :

वेल्स में महात्मा गांधी की प्रतिमा के भविष्य पर सवालिया निशान

By भाषा | Updated: November 28, 2020 19:08 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 28 नवंबर ब्रिटेन में औपनिवेशिक और दास व्यापार के इतिहास की वेल्स सरकार द्वारा समीक्षा किए जाने के बाद वहां महात्मा गांधी की एक प्रतिमा के भविष्य को लेकर सवालिया निशान लग गया है। समीक्षा के बाद उन स्मारकों की सूची तैयार की गयी है, जिन पर फिर से विचार किए जाने की आवश्यकता है।

'द स्लेव ट्रेड एंड द ब्रिटिश एम्पायर: एन ऑडिट ऑफ कमीशन ऑफ वेल्स' नामक रिपोर्ट इसी सप्ताह जारी हुयी। इसमें युद्ध के समय के ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल के अलावा रॉबर्ट क्लाइव की स्मृति को भी सूची में शामिल किया गया है। क्लाइव को भारत में ब्रिटेन के उपनिवेश की स्थापना में भूमिका के लिए ‘भारत के क्लाइव’ के रूप में भी संदर्भित किया गया है।

वेल्स में महात्मा गांधी की एक कांस्य प्रतिमा है। 2017 में भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के नेता की 148 वीं जयंती के अवसर पर इस प्रतिमा का अनावरण किया गया था।

समीक्षा में उन्हें ऐसे लोगों की श्रेणी में शामिल किया गया है जिन पर ‘विचार करने की आवश्यकता है।"

कई इतिहासकर उनके 1896 के एक भाषण को लेकर सवाल कर रहे हैं। ऐसे लोगों का दावा है कि महात्मा गांधी का मानना था कि भारतीय लोग अश्वेत अफ्रीकियों से बेहतर हैं।

समीक्षा की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘... इसके बाद भी भारत में महात्मा गांधी के नेतृत्व ने नेल्सन मंडेला सहित कई अफ्रीकी नेताओं को प्रेरित किया। 1993 में डेसमंड टूटू ने पीटरमैरिट्जबर्ग में गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण किया था।’’

सूची में महात्मा गांधी को शामिल किया जाना मुख्य रूप से लीसेस्टर और मैनचेस्टर में इसी तरह की मूर्तियों के खिलाफ कुछ ऑनलाइन अभियानों से जुड़ा हुआ है। हालांकि ऐसे अभियानों के खिलाफ बड़े पैमाने पर जवाबी अभियान भी चलाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना