लाइव न्यूज़ :

महारानी का स्वास्थ्य बिलकुल ठीक, उन्हें बस थोड़ा आराम करना चाहिए : बोरिस जॉनसन

By भाषा | Updated: October 30, 2021 20:07 IST

Open in App

लंदन, 30 अक्टूबर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शनिवार को कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय “बेहद अच्छी स्थिति” में हैं लेकिन उन्हें चिकित्सकों की थोड़े आराम की सलाह का पालन करने की जरूरत है।

जॉनसन की यह टिप्पणी बकिंघम पैलेस की उस घोषणा के एक दिन बाद आया है कि 95 वर्षीय महारानी को दो हफ्तों के आराम की सलाह दी गई है और उस दौरान वो सिर्फ हल्के फुल्के काम ही करेंगी।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री का महारानी के साथ लोगों से संपर्क का साप्ताहिक कार्यक्रम निर्धारित होता है जो अक्सर डिजिटल या टेलीफोनिक रूप में होता है।

जॉनसन ने रोम में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से कहा, “मैंने महारानी से बात की, जैसा कि मैं हर हफ्ते करता हूं, इस हफ्ते भी की और वह बहुत अच्छी फॉर्म में हैं।”

उन्होंने कहा, “उन्हें बस अपने डॉक्टरों की सलाह का पालन करना है और कुछ आराम करना है और मुझे लगता है कि यह महत्वपूर्ण बात है। पूरा देश उन्हें शुभकामना देता है।”

शुक्रवार को, बकिंघम पैलेस ने घोषणा की कि महारानी एक पखवाड़े के लिए आधिकारिक यात्रा नहीं करेगी, लेकिन 14 नवंबर को वार्षिक विश्व युद्ध स्मारक कार्यक्रम से जुड़े स्मृति दिवस में भाग लेने की इच्छुक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक