लाइव न्यूज़ :

प्रिंस फिलिप की यादों को कुछ यूं संजोएंगी महारानी ऐलिजाबेथ

By भाषा | Updated: June 10, 2021 16:54 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 10 जून ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के दिवंगत पति का बृहस्पतिवार को 100वां जन्मदिन है और इस मौके पर उन्होंने अपने पति ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के नाम पर रखी गई गुलाब की नई प्रजाति का पौधा लगाया।

रॉयल हॉर्टिकल्चर सोसाइटी (आरएचएस) की तरफ से 95 वर्षीय महारानी ने इस तोहफे को कबूल किया और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप की याद में इस नई प्रजाति के गुलाब को विंडसर कैसल के उद्यान में लगवाया। फिलिप का इसी साल अप्रैल में निधन हो गया था।

तस्वीरों में नीली पोशाक और सफेद कार्डिगन पहने महारानी धूप का चश्मा लगाए नजर आईं। उन्होने ‘ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग गुलाब’ को “शानदार” और इस श्रद्धांजलि को “दिल को छू लेने वाली” करार दिया। गुलाब की यह प्रजाति गहरे गुलाबी रंग की और अतिरिक्त पंखुड़ियों वाली है।

आरएचएस के अध्यक्ष कीथ वीड ने महारानी को गुलाब की यह प्रजाति भेंट करते वक्त बताया, “ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग की जन्मशती के अवसर पर इस गुलाब को उनका नाम दिया गया है। उनके द्वारा अपने जीवनकाल में किये गए सभी शानदार कामों के लिये और उनके योगदान को स्मृतियों में रखने के लिए यह स्मृति गुलाब है।”

गुलाब की इस नस्ल को ‘हार्कनेस रोजेज’ ने तैयार किया है जो 1879 से ब्रिटिश गुलाबों की नस्लों को तैयार कर रही है और उगा रही है। गुलाब का यह पौधा 70 सेंटीमीटर लंबा हो सकता है।

प्रिंस फिलिप का नौ अप्रैल को निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना