लाइव न्यूज़ :

पीठ दर्द की वजह से प्रार्थना सभा में शामिल नहीं हो पाएंगी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय

By भाषा | Updated: November 14, 2021 21:21 IST

Open in App

लंदन, 14 नवंबर (एपी) ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय पीठ दर्द की वजह से मध्य लंदन में रविवार को आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल नहीं होंगी। बकिंघम पैलेस ने रविवार को यह जानकारी दी।

डॉक्टरों की सलाह पर इस महीने की शुरुआत से हल्का-फुल्का कामकाज देख रहीं 95 वर्षीय महारानी ने नवंबर के दूसरे रविवार को मध्य लंदन के सेनोटाफ में हर वर्ष आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने की इच्छा प्रकट की थी। इस समारोह में दो विश्व युद्धों और बाद के संघर्षों में ब्रिटिश और राष्ट्रमंडल सेना के जवानों तथा आम लोगों एवं महिलाओं के योगदान की स्मृति में प्रार्थना सभा होती है।

बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में हालांकि कहा गया कि महारानी को समारोह में शामिल नहीं हो पाने का अफसोस है लेकिन उनकी ओर से उनके बेटे तथा उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

माना जा रहा था कि पिछले कुछ महीने में डॉक्टरों की सलाह पर अपने विभिन्न कार्यक्रम निरस्त करने के बाद 95 वर्षीय महारानी पहली बार किसी सार्वजनिक समारोह में शामिल हो सकती हैं।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को पिछले महीने कुछ जांच के लिए लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें एक रात वहां रहना पड़ा था। बकिंघम पैलेस ने 29 अक्टूबर को कहा था कि महारानी को दो सप्ताह आराम की सलाह दी गयी है।

उन्होंने ग्लासगो, स्कॉटलैंड में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में भाग लेने का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया था, लेकिन वीडियो संदेश भेजा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक