लाइव न्यूज़ :

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय विंडसर कैसल में जो बाइडन से मुलाकात करेंगी

By भाषा | Updated: June 3, 2021 18:54 IST

Open in App

लंदन, तीन जून (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जब जी-7 समूह देशों के नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए ब्रिटेन की यात्रा पर आएंगे तो ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय विंडसर कैसल में उनसे मुलाकात करेंगी।

महारानी के आधिकारिक निवास बकिंघम पैलेस से बृहस्पतिवार को जारी बयान के मुताबिक 11 से 13 जून तक इंग्लैंड के कॉर्नवाल में होने वाले सम्मेलन के आखिरी दिन महारानी अमेरिकी राष्ट्रपति और वहां की प्रथम महिला जिल बाइडेन की मेजबानी करेंगी।

गौरतलब है कि दो साल से अधिक समय के बाद दुनिया के सबसे अमीर औद्योगिक देशों के नेता पहली बार आमने-सामने की बैठक करेंगे।

माना जा रहा है कि सम्मेलन की मेजबानी कर रहा ब्रिटेन यह दिखाने को इच्छुक है कि तेजी से बदलती दुनिया में अब भी अमीर देशों के इस संगठन की ताकत बरकरार है। इस साल जी-7 समूह की अध्यक्षता ब्रिटेन के पास है और उसे उम्मीद है कि ब्रेक्जिट के बाद ब्रिटेन की ‘वैश्विक भूमिका’ बढ़ाने में भी इससे मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब