लाइव न्यूज़ :

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय आज ब्रिटेन के लोगों को करेगी संबोधित, मिलकर कोरोना वायरस का सामना करने की करेंगी अपील

By भाषा | Updated: April 5, 2020 14:34 IST

शनिवार को भाषण का सार जारी किया गया। रविवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम सात बजे इस संबोधन का प्रसारण किया जाएगा और यह महारानी के 68 साल के शासन में महज चौथी बार होगा जब वह वार्षिक ‘क्रिसमस डे’ संदेश से इतर विशेष रूप से भाषण देंगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहारानी का यह संबोधन ऐसे वक्त हो रहा है जब शनिवार को ब्रिटेन में कोरोना वायरस के चलते एक दिन में 708 मौत हुईं और मृतकों का आंकड़ा 4,313 पर पहुंच गया है।बकिंघम पैलेस के मुताबिक महारानी संकट के इस वक्त में किए गए प्रयासों के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कर्मियों का निजी तौर पर धन्यवाद करेंगी।

लंदन: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन और राष्ट्रमंडल देशों के नाम असाधारण विशिष्ट संबोधन में रविवार को लोगों से कोरोना वायरस के प्रकोप से उत्पन्न चुनौतियों का डटकर सामना करने की अपील करेंगी। राजपरिवार से जुड़े अधिकारियों ने इसे “बेहद निजी’’ संबोधन बताया है।

शनिवार को भाषण का सार जारी किया गया। रविवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार शाम सात बजे इस संबोधन का प्रसारण किया जाएगा और यह महारानी के 68 साल के शासन में महज चौथी बार होगा जब वह वार्षिक ‘क्रिसमस डे’ संदेश से इतर विशेष रूप से भाषण देंगी।

महारानी का यह संबोधन ऐसे वक्त हो रहा है जब शनिवार को ब्रिटेन में कोरोना वायरस के चलते एक दिन में 708 मौत हुईं और मृतकों का आंकड़ा 4,313 पर पहुंच गया है। देश लॉकडाउन के तीसरे हफ्ते के लिए तैयार है। बकिंघम पैलेस के मुताबिक महारानी संकट के इस वक्त में किए गए प्रयासों के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कर्मियों का निजी तौर पर धन्यवाद करेंगी।

विंडसर कैसल में रिकॉर्ड किए गए भाषण में वह कहेंगी, “मैं बेहद चुनौतीपूर्ण समय में आपसे बात कर रही हूं।” वह कहेंगी, “हमारे देश के लिए यह अशांति का समय है, ऐसी अशांति जो कुछ लोगों के लिए दुख लाई है, कई के लिए आर्थिक मुसीबत और हम सभी के नियमित जीवन में भारी बदलाव लाई है।”

कोरोना वायरस से संक्रमित प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने महामारी के खिलाफ संगठित कदमों का आह्वान करते हुए अपनी सरकार को युद्ध स्तर पर कार्य करने में व्यस्त कर रखा है। महारानी कहेंगी, “मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में हर कोई इस बात पर गर्व कर सकेगा कि वे इस चुनौती से कैसे निपटे थे।” वह और उनके 98 वर्षीय पति प्रिंस फिलिप अपनी उम्र के चलते एहतियात के तौर पर 19 मार्च को विंडसर कैसल चले गए थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला