महारानी एलिजाबेथ ने अपना 95 वां जन्मदिन बिल्कुल सादे ढंग से मनाया

By भाषा | Updated: April 21, 2021 15:30 IST2021-04-21T15:30:13+5:302021-04-21T15:30:13+5:30

Queen Elizabeth celebrated her 95th birthday quite simply | महारानी एलिजाबेथ ने अपना 95 वां जन्मदिन बिल्कुल सादे ढंग से मनाया

महारानी एलिजाबेथ ने अपना 95 वां जन्मदिन बिल्कुल सादे ढंग से मनाया

(अदिति खन्ना)

लंदन, 21 अप्रैल शनिवार को अपने पति प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार होने के चंद दिनों बाद ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने बुधवार को अपना 95 वां जन्मदिन बिल्कुल सादे ढंग से मनाया।

वैसे ड्यूक ऑफ एडिनबरा की याद में राष्ट्रीय शोक की अवधि रविवार को समाप्त हो गयी लेकिन राजपरिवार शुक्रवार तक शोक मना रहा है। ऐसे में जन्मदिन पर सामान्य कार्यकम होने या बकिंगघम पैलेस द्वारा आधिकारिक तस्वीर जारी किये जाने की संभावना नहीं है।

उम्मीद है कि महारानी यह दिन विंडसर कैसल में बिताएंगी जहां उनके साथ राजपरिवार के कुछ सदस्य होंगे।

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं महारानी को उनके 95 वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाइयां भेजना चाहूंगा। मेरे मन में उनके लिए तथा देश एवं राष्ट्रमंडल के प्रति उनकी सेवा को लेकर गहरा सम्मान रहा है। मुझे उनके प्रधानमंत्री के रूप में काम करने का गर्व है।’’

प्रिंस फिलिप का नौ अप्रैल का निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Queen Elizabeth celebrated her 95th birthday quite simply

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे