लाइव न्यूज़ :

महारानी एलिजाबेथ ने अपना 95 वां जन्मदिन सादे ढंग से मनाया

By भाषा | Updated: April 21, 2021 19:43 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 21 अप्रैल शनिवार को अपने पति प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार होने के चंद दिनों बाद ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने बुधवार को अपना 95 वां जन्मदिन बिल्कुल सादे ढंग से मनाया तथा ‘समर्थन एवं दयालुता’ संदेशों को लेकर दुनियाभर के लोगों को धन्यवाद दिया।

राजपरिवार के शोक से गुजरने के बीच उन्होंने कहा कि ब्रिटेन एवं राष्ट्रमंडल के लोगों द्वारा उनके पति को दी गयी श्रद्धांजलि पूरे परिवार के लिए ‘‘ढांढस’’ है।

महारानी ने बकिंघम पैलेस के सोशल मीडिया एकाउंट पर जारी संदेश में कहा, ‘‘ आज अपने 95 वें जन्मदिन के मौके पर मुझे कई शुभकामना संदेश मिले हैं जिनकी मैं बहुत सराहना करती हूं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ अब जब बतौर परिवार हम दुख के दौर में हैं तब ब्रिटेन, राष्ट्रमंडल और दुनियाभर से अपने पति के प्रति व्यक्त की जा रही श्रद्धांजलि को देखकर और सुनकर हम सभी का ढांढस बंधा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हाल के दिनों में आप सभी ने जो सहयोग और दयालुता दिखायी है, उसके लिए मेरा परिवार एवं मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहेंगे। (आपने) हमारा हृदय छू लिया और इससे हमें स्मरण होता रहेगा कि फिलीप का आजीवन असंख्य लोगों पर ऐसा असाधारण प्रभाव रहा था।’’

वैसे ड्यूक ऑफ एडिनबरा की याद में राष्ट्रीय शोक की अवधि रविवार को समाप्त हो गयी लेकिन राजपरिवार शुक्रवार तक शोक मना रहा है। ऐसे में जन्मदिन पर सामान्य कार्यकम होने या बकिंगघम पैलेस द्वारा आधिकारिक तस्वीर जारी किये जाने की संभावना नहीं है।

उम्मीद है कि महारानी यह दिन विंडसर कैसल में बिताएंगी जहां उनके साथ राजपरिवार के कुछ सदस्य होंगे।

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं महारानी को उनके 95 वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाइयां भेजना चाहूंगा। मेरे मन में उनके लिए तथा देश एवं राष्ट्रमंडल के प्रति उनकी सेवा को लेकर गहरा सम्मान रहा है। मुझे उनके प्रधानमंत्री के रूप में काम करने का गर्व है।’’

प्रिंस फिलिप का सौंवे जन्मदिन से महज दो महीने पहले नौ अप्रैल को निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला