लाइव न्यूज़ :

राजकुमार हैरी, मेगन मर्कल की बेटी के जन्म पर महारानी ने दी बधाई

By भाषा | Updated: June 7, 2021 10:37 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, सात जून महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और शाही परिवार ने राजकुमार हैरी और मेगन मर्कल की बेटी लिलिबेट 'लिली' डायना माउंटबेटन-विंडसर के जन्म पर उन्हें बधाई दी।

हैरी और मेगन दंपति की यह दूसरी संतान है। उनका दो साल का बेटा आर्ची हैरिसन माउंटबेटन-विंडसर है।

बकिंघम पैलेस ने एक बयान में बताया कि हैरी के पिता राजकुमार चार्ल्स और भाई राजकुमार विलियम समेत शाही परिवार ने शुक्रवार को लॉस एंजिलिस में ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स की बेटी के जन्म पर खुशी जतायी।

हैरी और मेगन की दूसरी संतान का नाम महारानी और दिवंगत दादी प्रिंसेस डायना के नाम पर रखा गया है। महारानी को उनके परिवार के लोग प्यार से लिलिबेट बुलाते थे।

बयान के अनुसार, ‘‘लिलिबेट डायना के जन्म पर बधाई ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स को बधाई।’’

इसके अनुसार, ‘‘महारानी, प्रिंस ऑफ वेल्स (चार्ल्स) एवं डचेज ऑफ कॉर्नवाल (कैमिला) और ड्यूक एवं डचेज ऑफ कैम्ब्रिज (विलियम और केट मिडलटन) इस खबर से बेहद प्रसन्न हैं।’’

विलियम और केट ने अपने केनसिंगटन पैलेस से ट्वीट कर कहा, ‘‘बेबी लिली के आने की खुशखबरी से हम सब रोमांचित हैं। हैरी, मेगन और आर्ची को बधाई। ’’

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स को उनकी बेटी के जन्म पर बधाई।’’

हैरी और मेगन के बयान के अनुसार, बच्ची का जन्म शुक्रवार, चार जून को सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा