लाइव न्यूज़ :

राजकुमार हैरी, मेगन मार्कल की बेटी के जन्म पर महारानी ने दी बधाई

By भाषा | Updated: June 7, 2021 10:52 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, सात जून महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और शाही परिवार ने राजकुमार हैरी और मेगन मार्कल की बेटी लिलिबेट 'लिली' डायना माउंटबेटन-विंडसर के जन्म पर उन्हें बधाई दी।

हैरी और मेगन दंपति की यह दूसरी संतान है। उनका दो साल का बेटा आर्ची हैरिसन माउंटबेटन-विंडसर है।

बकिंघम पैलेस ने एक बयान में बताया कि हैरी के पिता राजकुमार चार्ल्स और भाई राजकुमार विलियम समेत शाही परिवार ने शुक्रवार को लॉस एंजिलिस में ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स की बेटी के जन्म पर खुशी जतायी।

हैरी और मेगन की दूसरी संतान का नाम महारानी और दिवंगत दादी प्रिंसेस डायना के नाम पर रखा गया है। महारानी को उनके परिवार के लोग प्यार से लिलिबेट बुलाते थे।

बयान के अनुसार, ‘‘लिलिबेट डायना के जन्म पर ड्यूक और डचेस़ ऑफ ससेक्स को बधाई।’’

इसके अनुसार, ‘‘महारानी, प्रिंस ऑफ वेल्स (चार्ल्स) एवं डचेस ऑफ कॉर्नवाल (कैमिला) और ड्यूक एवं डचेस ऑफ कैम्ब्रिज (विलियम और केट मिडलटन) इस खबर से बेहद प्रसन्न हैं।’’

विलियम और केट ने अपने केनसिंगटन पैलेस से ट्वीट कर कहा, ‘‘बेबी लिली के आने की खुशखबरी से हम सब रोमांचित हैं। हैरी, मेगन और आर्ची को बधाई। ’’

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स को उनकी बेटी के जन्म पर बधाई।’’

हैरी और मेगन के बयान के अनुसार, बच्ची का जन्म शुक्रवार, चार जून को सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला