लाइव न्यूज़ :

महारानी ने ओमीक्रोन के मामलों में वृद्धि के बीच पारंपरिक क्रिसमस योजना रद्द की

By भाषा | Updated: December 21, 2021 18:28 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 21 दिसंबर ब्रिटेन में कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप के मामलों में वृद्धि के बीच महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को पूर्वी इंगलैंड के नॉरफोक में अपने सैंड्रिगम एस्टेट पर पारंपरिक क्रिसमस योजना छोड़नी पड़ी है और वह विंडसर पैलेस में ही रहेंगी।

सोमवार को उन्होंने सैंड्रिगम की यात्रा रद्द करने का फैसला किया जिसे बकिंघम पैलेस ने ‘व्यक्तिगत निर्णय करार दिया है। दरअसल क्रिसमस की सुबह को राजपरिवार के सदस्य क्रिसमस मनाने के लिए वहां एकत्र होते हैं।

एलिजाबेथ द्वितीय (95) ने कोविड-19 के ओमीक्रोन स्वरूप से कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर पहले ही राजपरिवार के सदस्यों का क्रिसमस पूर्व पारंरिक सहभोज रद्द कर दिया था।

बकिंघम पैलेस से जुड़े लोगों ने कहा, ‘‘ यह एहतियात दृष्टिकोण को दर्शाता है।’’

यह दूसरा साल है जब महामारी की वजह से महारानी की सैंड्रिगम की पारंपरिक क्रिसमस यात्रा रद्द कर दी गयी है। साथ ही वह, इस साल अप्रैल में पति प्रिंस फिलीप के गुजर जाने के कारण पहली बार उनकी अनुपस्थिति में यह त्योहार मना रही हैं। पिछले साल दोनों ने दक्षिण-पूर्व इंगलैंड के बर्कशायर के विंडसर पैलेस में एकसाथ क्रिसमस मनाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब