लाइव न्यूज़ :

कम जोखिम वाले 60 देशों के यात्रियों को अब ब्रिटेन में 14 दिन के लिए नहीं करना होगा आइसोलेट, लिस्ट में भारत-अमेरिका का नाम नहीं

By भाषा | Updated: July 4, 2020 04:04 IST

कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच ब्रिटेन ने विदेश यात्रा की अनुमति दे दी है और कम जोखिम वाले 60 देशों से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन नहीं रहना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन ने कम जोखिम वाले करीब 60 देशों से आने वाले लोगों को पृथकवास-रहित अंतरराष्ट्रीय यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है।यह सुविधा पाने वाले देशों में भारत और अमेरिका शामिल नहीं है।

लंदन। ब्रिटेन ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के लिहाज से कम जोखिम वाले करीब 60 देशों से आने वाले लोगों को पृथकवास-रहित अंतरराष्ट्रीय यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। यह सुविधा पाने वाले देशों में भारत और अमेरिका शामिल नहीं है। उसने ऐसे देशों की सूची जारी की है जिनमें घातक कोरोना वायरस बीमारी का खतरा अब काफी कम है। ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के भारत संबंधी यात्रा परामर्श में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विदेश कार्यालय ने ब्रिटेन के नागरिकों को ‘‘सभी गैर- जरूरी अंतरराष्ट्रीय यात्राओं’’ से बचने को कहा है। बहरहाल जिन कम जाखिम वाले 60 देशों के यात्रियों को ब्रिटेन में पृथकवास में नहीं रहना होगा ऐसी यात्रा सुविधा वाले देशों में भारत और अमेरिका शामिल नहीं हैं। जिन देशों से कोरोना वायरस का कम खतरा है उनमें जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और इटली के साथ ही आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को शामिल किया गया है। एशियाई क्षेत्र के देशों में जापान, हांग कांग, ताइवान, वियतनाम के साथ ही केरिबियाई, मारीशस और सेशेल्स को भी शामिल किया गया हैं।

ब्रिटेन ने विदेश यात्रा की दी अनुमति

ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ग्रांट शेप्स ने शुक्रवार को कहा, ‘‘हमारे महान देश को सावधानी के साथ फिर खोलने के लिए आज हम एक और अहम कदम उठाने जा रहे हैं। अब कोई छुट्टी मनाने या अपने कारोबार के लिए विदेश यात्रा करना चाहता है, हम अपने दरवाजे फिर खोल रहे हैं। यह ब्रिटेन के लोगों और कारोबारियों के लिए एक अच्छी खबर है।’’

परिवहन मंत्री ने कहा सुरक्षा होनी चाहिए अहम

परिवहन मंत्री ने कहा, ‘‘इस मुकाम तक पहुंचने के लिए पूरे देश ने बिना थके लगातार काम किया है। हमारे लिए सुरक्षा अहम होनी चाहिए और जिन देशों के साथ हम जुड़ने जा रहे हैं वहां यदि संक्रमितों की संख्या फिर से बढ़ती है तो हम खुद को जल्द से जल्द बचाने के लिए कदम उठाने में हिचकिचाएंगे नहीं।’’

पहले अनिवार्य था दो हफ्ते का क्वारंटाइन

ब्रिटेन में पिछले महीने जारी कोविड-19 लॉकडाउन नियमों के मुताबिक दुनिया के विभिन्न हिस्सों से ब्रिटेन आने वाले यात्रियों को दो हफ्ते के लिए या तो पृथकवास या खुद से अलग-थलग रहना अनिवार्य था। नए घोषित कदमों के हिसाब से ग्रीन जोन वाले देशों से आने वाले यात्रियों को सशर्त पृथकवास से छूट होगी। इन यात्रियों का पिछले 14 दिनों में ग्रीन जोन से बाहर के किसी देश से होकर आने या वहां की यात्रा करने का रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए। नए नियम 10 जुलाई से प्रभावी होंगे।

टॅग्स :ब्रिटेनइंग्लैंडकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला