लाइव न्यूज़ :

नेपाली सेना के प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा हुए क्वारंटीन, सेना प्रमुख के खानसामा पाए गए संक्रमित

By भाषा | Updated: September 27, 2020 19:41 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, नेपाल में सुरक्षा कर्मी तथा स्वास्थ्य कर्मी कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबयान में कहा गया है, “ स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के निर्देशों के बाद से थापा पृथक-वास में रह रहे हैं।“देश में रविवार को 1573 और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कुल मामले 73,394 हो गए हैं।

काठमांडो: 27 सितंबर (भाषा) नेपाल की सेना के प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा पृथक-वास में चले गए हैं। उनका खानसामा कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। सेना ने एक बयान में बताया कि सेना प्रमुख के आवास में कार्यरत एक खानसामा कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है, जिसके बाद जनरल थापा रविवार सुबह से पृथक-वास में हैं।

बयान में कहा गया है, “ स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के निर्देशों के बाद से थापा पृथक-वास में रह रहे हैं।“ स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, नेपाल में सुरक्षा कर्मी तथा स्वास्थ्य कर्मी कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। नेपाल की सेना एवं पुलिस के करीब पांच हजार कर्मी कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं।

सूत्रों ने बताया कि सेना के दो कर्मियों की कोविड-19 के कारण मौत हो चुकी है। इस बीच, देश में रविवार को 1573 और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद कुल मामले 73,394 हो गए हैं।

संक्रमण से 53,898 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। रविवार को नौ और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या 477 पहुंच गई है। भाषा नोमान दिलीप दिलीप

टॅग्स :नेपालकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?