लाइव न्यूज़ :

क्षेत्र को मजबूत, ज्यादा समृद्ध बनाएगा क्वाड : ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मॉरिसन

By भाषा | Updated: September 25, 2021 11:02 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 25 सितंबर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि चार लोकतांत्रिक देशों - ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका का अनौपचारिक समूह - क्वाड का गठन क्षेत्र को ज्यादा मजबूत, ज्यादा समृद्ध और ज्यादा स्थिर बनाने के लिए किया गया है।

मॉरिसन ने इसे 'सकारात्मक' पहल करार देते हुए कहा कि इसे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लोगों की भलाई के लिए बनाया गया है।

मॉरिसन ने शुक्रवार को यहां पहली आमने-सामने की क्वाड शिखर वार्ता के समापन के बाद व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, “क्वाड एक भागीदार है। क्वाड एक भागीदार है चाहे वह चीन के लिए हो या किसी अन्य देश के लिए जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में है। हम इस क्षेत्र को मजबूत, अधिक समृद्ध, अधिक स्थिर बनाने के लिए हैं। यह हिंद-प्रशांत के लोगों की भलाई के लिए तैयार की गई एक सकारात्मक पहल है।’’

राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी में हुई क्वाड शिखर वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी एवं ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष योशिहिदे सुगा और मॉरिसन शामिल हुए थे।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने नेताओं को साथ लाने के लिए बाइडन का शुक्रिया करते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री सुगा के साथ बात करने मौका मिला।

उन्होंने सुगा को, “उनके देश का बेहतरीन नेता होने के लिए” भी शुक्रिया किया।

कोविड-19 पर, मॉरिसन ने कहा कि यह सिर्फ टीके प्राप्त करने के बारे में नहीं है,बल्कि इस चुनौती से निपटने की रणनीति पर है।

उन्होंने कहा, “सुरक्षा के बारे में हमारी चर्चा अफगानिस्तान के मुद्दे के साथ शुरू हुई, और विशेष रूप से इस बात पर ध्यान केंद्रित किया गया कि हम कैसे उन लोगों की मदद करना जारी रख सकते हैं जो अफगानिस्तान छोड़ना चाहते हैं, और हमारे मानवीय कार्यक्रमों का हिस्सा बन सकते हैं और तालिबान को यह सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं कि वे सुरक्षित रूप से निकल सकें ... और यह सुनिश्चित करना कि हम अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान पर दबाव बनाए रखें कि वे अपनी प्रतिबद्धताओं पर खरा उतरें।”

मॉरिसन ने कहा कि मोटे तौर पर, जब जलवायु की बात आती है, तो वास्तव में संकल्प की भावना थी, न कि केवल 'अगर-मगर’ के बारे में।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब