लाइव न्यूज़ :

क्वाड ने स्वतंत्र एवं मुक्त हिन्द-प्रशांत क्षेत्र सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई

By भाषा | Updated: February 18, 2021 21:56 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 फरवरी क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों ने बृहस्पतिवार को एक डिजिटल बैठक की और निर्बाध नौवहन एवं क्षेत्रीय अखंडता सहित स्वतंत्र एवं मुक्त हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के लिए सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस समूह में जापान, भारत, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका शामिल हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मैरिसे पाइने और जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी तीसरी क्वाड मंत्रिस्तरीय बैठक में शामिल हुए।

चारों देशों ने हिन्द प्रशांत क्षेत्र में चीनी आक्रामकता के जवाब में ‘क्वाड’ समूह की स्थापना की थी।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि मंत्रियों ने इस बारे में प्रतिबद्धता दोहराई कि निर्बाध नौवहन एवं क्षेत्रीय अखंडता सहित स्वतंत्र एवं मुक्त हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के लिए सहयोग को मजबूत करने के वास्ते समूह की साल में कम से कम एक बार मंत्रिस्तरीय बैठक होनी चाहिए।

प्राइस ने कहा कि मंत्रियों ने कोविड-19 और जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों पर चारों देशों के बीच सहयोग को लेकर भी चर्चा की और इन वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि मंत्रियों ने आसियान के प्रति पारस्परिक समर्थन भी दोहराया।

बृहस्पतिवार की इस बैठक से पहले पेंटागन ने भारत को एक महत्वपूर्ण साझेदार बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला