लाइव न्यूज़ :

क्वाड नेताओं ने ‘मुक्त’ और ‘समावेशी’ हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई

By भाषा | Updated: September 25, 2021 16:41 IST

Open in App

(ललित के झा)

(इंट्रो में सुधार के साथ)

वाशिंगटन, 25 सितंबर क्वाड नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र को “मुक्त एवं स्वतंत्र” और “समावेशी एवं प्रतिकूल स्थितियों से निपटने में सक्षम” बनाने की प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा कि चीन के तीखे होते सैन्य तेवर और कौशल का गवाह बन रहा रणनीतिक रूप से यह महत्वपूर्ण क्षेत्र उनकी साझा सुरक्षा और समृद्धि का आधार है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन, जापानी प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को अपने पहले व्यक्तिगत क्वाड शिखर सम्मेलन के बाद इसे अपनी और पूरी दुनिया को हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर फिर से ध्यान देने का अवसर बताया।

क्वाड नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा, “साथ मिलकर, हम स्वतंत्र, खुले, नियम-आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो अंतरराष्ट्रीय कानून में निहित है और बिना किसी दबाव के, हिंद-प्रशांत और उससे आगे की सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के पक्षधर हैं।”

बयान में कहा गया, “हम विधि के शासन, नौवहन की स्वतंत्रता और ऊपर से विमानों को गुजरने देने की अनुमति देने, विवादों के शांतिपूर्ण समाधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, देशों की क्षेत्रीय अखंडता के समर्थक हैं।”

क्वाड नेताओं ने आसियान की एकता और केंद्रीयता और हिंद-प्रशांत पर आसियान के दृष्टिकोण के लिए अपने मजबूत समर्थन की पुष्टि की। उन्होंने कहा, “हम व्यावहारिक और समावेशी तरीकों से आसियान और उसके सदस्य देशों - हिंद-प्रशांत क्षेत्र का केंद्र - के साथ काम करने के प्रति अपने समर्पण को रेखांकित करते हैं। हम हिंद-प्रशांत में सहयोग के लिए सितंबर 2021 की यूरोपीय संघ की रणनीति का भी स्वागत करते हैं।”

क्वाड नेताओं ने कहा, “इस ऐतिहासिक अवसर पर हम अपनी साझेदारी के लिए, और एक ऐसे क्षेत्र के लिए फिर से प्रतिबद्ध हैं जो हमारी साझा सुरक्षा और समृद्धि का आधार है - एक स्वतंत्र और खुला हिंद-प्रशांत, जो समावेशी और प्रतिकूल स्थितियों से निपटने में सक्षम भी है।”

भारत, अमेरिका और कई अन्य विश्व शक्तियां संसाधन संपन्न क्षेत्र में चीन के बढ़ते सैन्य युद्धाभ्यास की पृष्ठभूमि में एक स्वतंत्र, खुले और संपन्न हिंद-प्रशांत को सुनिश्चित करने की आवश्यकता के बारे में बात कर रही हैं।

चीन लगभग पूरे विवादित दक्षिण चीन सागर क्षेत्र पर अपना दावा करता है, हालांकि ताइवान, फिलीपीन, ब्रुनेई, मलेशिया और वियतनाम सभी इसके कुछ हिस्सों पर अपना-अपना दावा करते हैं। बीजिंग ने दक्षिण चीन सागर में कृत्रिम द्वीप और सैन्य प्रतिष्ठान बनाए हैं। पूर्वी चीन सागर में चीन का जापान के साथ क्षेत्रीय विवाद भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला