लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने का उदाहरण है ‘क्वाड’ : अमेरिका

By भाषा | Updated: February 10, 2021 15:12 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 फरवरी बाइडन प्रशासन ने मंगलवार को कहा कि ‘क्वाड’ स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत सहित अमेरिका के निकटतम सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने का एक उदाहरण है।

‘क्वाड’ चार देशों- ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका का एक अनौपचारिक सुरक्षा समूह है। इसका लक्ष्य सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र को एक स्वतंत्र एवं मुक्त क्षेत्र सुनिश्चित करना है, जहां हाल के वर्षों में चीनी सेना के दखल में वृद्धि देखी जा रही है।

अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं कहना चाहूंगा कि क्वाड, स्वतंत्र एवं मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के हित में अमेरिका और भारत सहित हमारे करीबी भागीदारों के बीच सहयोग का एक उदाहरण है।’’

प्राइस ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के दखल से उत्पन्न स्थिति वैश्विक शक्तियों के बीच बातचीत का एक प्रमुख बिंदु है।

दक्षिण और पूर्वी चीन सागर में चीन के दावों ने विवाद बढ़ाने का काम किया है और बीजिंग ने पिछले कुछ वर्षों में मानव निर्मित अपने कृत्रिम द्वीपों पर भी सैन्य गतिविधि में काफी इजाफा किया है।

दक्षिण चीन सागर एवं पूर्वी चीन सागर में खनिज, तेल एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता है।

चीन समूचे दक्षिण चीन सागर पर अपना अधिकार जताता है जबकि वियतनाम, मलेशिया, फिलीपीन, ब्रुनेई और ताइवान भी इसपर अधिकार जताते हैं। पूर्वी चीन सागर में जलक्षेत्र को लेकर चीन का जापान से विवाद चल रहा है।

प्राइस ने कहा, ‘‘हम क्वाड को गतिशील और महत्वपूर्ण क्षमता के रूप में देखते हैं तथा यही कारण है कि हम समुद्री सुरक्षा के साथ ध्यान दिए जाने वाले अन्य क्षेत्रों में सहयोग प्रगाढ़ कर रहे है। इसके साथ ही मौजूदा समय को परिभाषित करने वाले मुद्दों पर भी हम क्वाड के सहयोगियों के साथ काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इसमें कोविड-19 महामारी और जलवायु जैसे विषय भी शामिल हैं।

इन खबरों के बारे में पूछे गए सवाल पर कि जो बाइडन प्रशासन ‘क्वाड’ शिखर सम्मेलन पर काम कर रहा है, प्राइस ने कहा, ‘‘इस समय घोषणा करने के लिए हमारे पास कुछ नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना