लाइव न्यूज़ :

हिंद-प्रशांत को अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण देने में सक्षम है क्वाड: अमेरिकी राजनयिक

By भाषा | Updated: March 17, 2021 10:54 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 17 मार्च अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयिक ने हाल ही में सम्पन्न हुए क्वाड शिखर सम्मेलन को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार देते हुए कहा कि भारत सहित इस समूह के सभी चार देशों की रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक अहम भूमिका है।

उल्लेखनीय है कि ‘चतुर्भुज सुरक्षा संवाद’ (क्वाड) की पिछले सप्ताह डिजिटल माध्यम से पहली शिखर बैठक हुई थी। भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान इसका हिस्सा है। इसका गठन 2007 में हुआ था।

पूर्वी एशियाई एवं प्रशांत मामले के प्रधान उप सहायक मंत्री अतुल केशप ने मंगलवार को ‘पर्थ यूएसएशिया सेंटर एंड यूएस स्टडीज सेंटर कॉन्फ्रेंस’ में कहा, ‘‘ क्वाड के सदस्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र को वह सकारात्मक दृष्टिकोण देने में सक्षम हैं, जो हम सभी चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया क्षेत्र के कई मुद्दों से निपटने के लिए एकसाथ काम कर रहे है।

केशप ने कहा, ‘‘ पिछले सप्ताह हुआ क्वाड शिखर सम्मेलन एक ऐतिहासिक पल था और इसने विश्व की अहम चुनौतियों से निपटने के लिए हमारी क्षमताओं को एकसाथ लाने और सहयोग की आदत बनाने की क्वाड की क्षमता को प्रदर्शित किया है।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन कोविड-19 और जलवायु परिवर्तन की समस्याओं से निपटने की दिशा में सहयोग और प्रगाढ़ करने का इच्छुक है।

उन्होंने यह भी कहा कि क्वाड हिंद-प्रशांत के लिए कोविड-19 के टीकों का निर्माण बढ़ाने और टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए संयुक्त प्रयास कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक