लाइव न्यूज़ :

‘क्वाड’ समूह कोविड-19 रोधी टीकों की एक अरब खुराक के उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ रहा है : अमेरिका

By भाषा | Updated: August 5, 2021 11:12 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, पांच अगस्त व्हाइट हाउस ने दुनियाभर के जरूरतमंद लोगों को कोविड-19 रोधी टीके नि:शुल्क उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ‘क्वाड’ समूह भारत में टीकों की कम से कम एक अरब खुराक के उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका ‘क्वाड’ समूह का हिस्सा हैं। क्वाड के नेताओं ने मार्च में ऑनलाइन शिखर सम्मेलन के दौरान दक्षिण पूर्व एशिया को एक अरब टीके उपलब्ध कराने का संकल्प किया था।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हमारे क्वाड साझेदार 2022 के अंत तक एशिया क्षेत्र के लिए भारत में कोविड-19 रोधी टीकों की कम से कम एक अरब खुराक के उत्पादन में मदद के लिए काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि अमेरिका अभी तक विश्व को टीकों की 11 करोड़ खुराक दे चुका है। साकी ने कहा, ‘‘ किसी भी देश ने इतने टीके नहीं दिए हैं। हमने स्पष्ट कर दिया था कि यह तो शुरुआत है, हमने ‘फाइज़र’ की जो 50 करोड़ खुराक खरीदी हैं उन्हें भी इस माह के अंत में दान देना शुरू करेंगे।’’

अमेरिका के किसी भी अन्य देश की तुलना में वैश्विक स्तर पर ‘‘कहीं अधिक’’ कदम उठाने का दावा करते हुए साकी ने विश्व समुदाय से कार्रवाई तेज करने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने जी7 में कुछ कार्रवाई होते देखी। काफी कुछ किए जाने की जरूरत है।’’ साकी ने कहा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अभी और 11 अरब खुराकों की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?