लाइव न्यूज़ :

दक्षिणपूर्व एशिया को एक अरब टीके उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है क्वाड : व्हाइट हाउस अधिकारी

By भाषा | Updated: June 9, 2021 12:52 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, नौ जून व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस की विनाशकारी दूसरी लहर के बावजूद क्वाड देश दक्षिणपूर्व एशिया में लोगों को 2022 तक एक अरब टीके उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जारी है।

ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका (क्वाड) के नेताओं ने अपने पहले वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान मार्च में दक्षिणपूर्व एशिया को एक अरब टीके उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जतायी थी।

इन टीकों का निर्माण भारत में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी की अभूतपूर्व दूसरी लहर के कारण कुछ लोग संदेह जता रहे हैं कि क्या क्वाड 2022 तक अपनी प्रतिबद्धता को पूरा कर सकेगा।

व्हाइट हाउस के हिंद-प्रशांत नीति निदेशक कर्ट कैम्पबेल ने कहा, ‘‘हमने भारत में अपने साझेदारों के साथ करीबी बातचीत की है। जाहिर तौर पर यह भारतीय मित्रों के लिए बहुत मुश्किल वक्त है। अमेरिका ने दिल्ली के साथ खड़े रहने और उनकी मदद करने के लिए दूसरों को निजी तथा सार्वजनिक क्षेत्रों में लाने की कोशिश की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निजी तथा सार्वजनिक क्षेत्र दोनों में हमारे साझेदारों के साथ हुई बातचीत से पता चलता है कि 2022 के लिए हम अब भी प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने कहा कि जिन देशों ने सामाजिक दूरी और मास्क लगाने के नियमों को बहुत बेहतर तरीके से लागू किया, वे भी अब कोरोना वायरस के नए स्वरूपों के प्रकोप का सामना कर रहे हैं।

कैम्पबेल ने कहा, ‘‘इसलिए हम समझते हैं कि इससे निपटने का एकमात्र प्रभावी तरीका टीका है।’’ उन्होंने कहा कि क्वाड नेताओं की बैठक कराने और शरद ऋतु में वाशिंगटन में ‘‘बेहद महत्वाकांक्षी बैठक’’ कराने का लक्ष्य है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने 12 मार्च को क्वाड नेताओं की पहली वर्चुअल बैठक की मेजबानी की थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा शामिल हुए थे।

कैम्पबेल ने कहा, ‘‘सभी नेताओं के शामिल होने से हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम तय समय पर टीके उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।’’

क्वाड के विस्तार पर आ रही खबरों पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकारों के बीच सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला