कतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2026 14:40 IST2026-03-22T14:34:12+5:302026-03-22T14:40:13+5:30
कतर के गृह मंत्रालय ने रविवार को बताया कि कतर की समुद्री सीमा में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि लापता व्यक्ति की तलाश जारी है।

सांकेतिक फोटो
काहिरा: कतर ने रविवार को कहा कि फारस की खाड़ी में उसके जल क्षेत्र में हुए एक हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। गृह मंत्रालय ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति अब भी लापता है। यह दुर्घटना एक दिन पहले हुई थी। रक्षा मंत्रालय ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना के लिए ‘‘तकनीकी खराबी’’ को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, गृह मंत्रालय के बयान में मृतकों की राष्ट्रीयता या यह स्पष्ट नहीं किया गया कि वे आम नागरिक थे या सैन्य कर्मी। कतर के गृह मंत्रालय ने रविवार को बताया कि कतर की समुद्री सीमा में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि लापता व्यक्ति की तलाश जारी है।
#BREAKING: At least six people killed in helicopter crash in Qatar';s territorial waters, search continues for one missing person – Interior Ministry pic.twitter.com/wed8Hfq1sm
— TRT World (@trtworld) March 22, 2026
Qatar says 6 people are confirmed dead, one is still missing in a Qatari helicopter crash in the Gulf country's waters, reports AP. pic.twitter.com/MW0TaWHwyZ
— Press Trust of India (@PTI_News) March 22, 2026
Six people were killed in a helicopter crash in Qatar's territorial waters while operations continue to find the last missing person, the interior ministry said on Sunday: Reuters
— ANI (@ANI) March 22, 2026