लाइव न्यूज़ :

Coronavirus से लड़ने के लिए रूस ने की अमेरिका की चिकित्सीय सहायता, ट्रंप बोले- ये अच्छी पेशकश है, इसमें प्रोपेगेंडा नहीं

By भाषा | Updated: April 3, 2020 14:28 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) ने पूरे विश्व को जकड़ लिया है। ऐसे में इस घातक वायरस से लड़ने के लिए अमेरिका को चिकित्सीय आपूर्ति और जरूरी उपकरण मुहैया कराने की 'अच्छी पेशकश' की और उन्होंने इसे स्वीकार किया।

Open in App
ठळक मुद्देपुतिन ने 30 मार्च को ट्रंप से फोन पर बातचीत करने के दौरान चिकित्सीय सहायता की पेशकश की थी। अमेरिका ने रूस से वेंटिलेटर, चिकित्सीय आपूर्ति और अन्य व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण खरीदने पर सहमति जताई।

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि रूस के उनके समकक्ष व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने खतरनाक कोरोना वायरस (Coronavirus) से लड़ने के लिए अमेरिका को चिकित्सीय आपूर्ति और जरूरी उपकरण मुहैया कराने की 'अच्छी पेशकश' की और उन्होंने इसे स्वीकार किया। इस पेशकश के पीछे रूस के प्रोपेगेंडा (प्रचार) की आशंका को उन्होंने खारिज कर दिया। पुतिन ने 30 मार्च को ट्रंप से फोन पर बातचीत करने के दौरान चिकित्सीय सहायता की पेशकश की थी। 

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि इसके बाद अमेरिका ने रूस से वेंटिलेटर, चिकित्सीय आपूर्ति और अन्य व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण खरीदने पर सहमति जताई। ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, 'रूस के राष्ट्रपति ने इस संबंध में अच्छा व्यवहार दिखाया। मैं पेशकश को नकारते हुए शुक्रिया कह सकता था या सिर्फ शुक्रिया कह कर ही बात खत्म कर सकता था। यह अच्छी गुणवत्ता वाली चिकित्सीय आपूर्ति थी और मैंने कह दिया कि मैं इसे लूंगा।' हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या यह क्रेमलिन का प्रोपेगेंडा साबित हुआ तो…। 

इस पर ट्रंप ने कहा, 'नहीं, मैं रूसी प्रोपेगेंडा को लेकर चिंतित नहीं हूं, जरा-सा भी नहीं। उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाले चिकित्सीय सामान की पेशकश की, जिसे मैंने स्वीकार कर लिया। इससे काफी जिंदगियां बचाई जा सकती है।' उन्होंने कहा, 'हम भी दूसरे देशों की मदद करते हैं। हमें ऐसा करना अच्छा लगता है। जैसा कि मैंने पहले कहा कि अगर हमारे पास काफी सामान होता तो हम इसे जाने देते। हमने कुछ जाने भी दिया लेकिन उन्होंने इसके लिए सामान मंगवाएं हैं और मैं उसे रोकना नहीं चाहता हूं।' अमेरिका में कोविड-19 (COVID-19) से 236,339 लोग संक्रमित हैं और इस संक्रमण से 5,000 लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकारूसव्लादिमीर पुतिनडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल