लाइव न्यूज़ :

डिजिटल शिखर सम्मेलन में पुतिन, शी ने रूस-चीन संबंधों की सराहना की

By भाषा | Updated: December 15, 2021 18:22 IST

Open in App

मास्को, 15 दिसंबर (एपी) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी नेता शी चिनफिंग ने बुधवार को एक वीडियो कॉल के दौरान द्विपक्षीय संबंधों और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर चर्चा की। यह डिजिटल शिखर सम्मेलन ऐसे समय हुआ जब यूक्रेन की सीमा के पास रूसी सेना के जमावड़े को लेकर पश्चिमी देशों के साथ उसके संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं।

अपनी शुरुआती टिप्पणी में पुतिन और शी ने रूस और चीन के बीच संबंधों की सराहना की। रूसी नेता ने उन्हें “21 वीं सदी में अंतरराज्यीय सहयोग का एक उचित उदाहरण” करार दिया।

पुतिन ने कहा, “हमारे देशों के बीच सहयोग का एक नया मॉडल बनाया गया है, जो आंतरिक मामलों (एक दूसरे के) में हस्तक्षेप नहीं करने, एक-दूसरे के हितों का सम्मान, साझा सीमा को शाश्वत शांति के क्षेत्र में बदलने और अच्छे पड़ोस के दृढ़ संकल्प जैसे सिद्धांतों पर आधारित है।”

शी ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति ने “प्रमुख राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए चीन के प्रयासों का पुरजोर समर्थन किया और हमारे देशों के बीच दरार पैदा करने के प्रयासों का कड़ा विरोध किया।” चीनी नेता ने कहा, “मैं इसकी बहुत सराहना करता हूं।”

पुतिन ने यह भी कहा कि वह फरवरी में बीजिंग में व्यक्तिगत रूप से शी से मिलने और 2022 ओलंपिक में भाग लेने की योजना बना रहे हैं।

पुतिन ने कहा, “सहमति के मुताबिक, हम बातचीत करेंगे और फिर शीतकालीन ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे।”

हाल के वर्षों में, चीन और रूस ने अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था के अमेरिकी वर्चस्व का मुकाबला करने के लिए अपनी विदेश नीतियों को तेजी से संरेखित किया है। दोनों को अपनी आंतरिक नीतियों को लेकर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा है।

चीन को अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से शिनजियांग में उइगर मुसलमानों के खिलाफ दुर्व्यवहार और हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक आंदोलन पर अपनी कार्रवाई के लिए प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा है।

इस बीच रूस को यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप पर कब्जा करने और विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी को जहर देने और कारावास में रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा है।

बीजिंग और वाशिंगटन भी व्यापार, प्रौद्योगिकी और ताइवान को चीन की सैन्य धमकी पर आमने-सामने रहते हैं। चीन ताइवान पर अपने क्षेत्र के रूप में दावा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक