लाइव न्यूज़ :

करीबी अधिकारियों के संक्रमित होने के बाद पुतिन पृथक-वास में गए

By भाषा | Updated: September 14, 2021 21:16 IST

Open in App

मॉस्को, 14 सितंबर (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन करीबी अधिकारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण खुद पृथक-वास में चले गए हैं। राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

‘क्रेमलिन’ के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने कहा कि पुतिन ने कोविड-19 की जांच कराई, लेकिन संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

पुतिन कोविड-19 रोधी टीके स्पूतनिक-वी की दोनों खुराक ले चुके हैं। उन्होंने दूसरी खुराक अप्रैल में ली थी। प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति बिल्कुल स्वस्थ हैं, लेकिन संक्रमितों के संपर्क में आने के कारण पृथक-वास में रहेंगे। प्रवक्ता ने यह नहीं बताया कि पुतिन कब तक पृथक-वास में रहेंगे लेकिन कहा कि वह अपना कार्य जारी रखेंगे। पुतिन किसके संपर्क में आए, इस बारे में पेसकोव ने कोई टिप्पणी नहीं की।

रूस में संक्रमण के कारण पिछले कुछ दिनों से हर दिन मौत के औसतन 800 तक मामले आ रहे हैं लेकिन देश में संक्रमण रोकने के लिए किसी तरह की पाबंदी नहीं है।

इससे पहले ‘क्रेमलिन’ ने बताया कि पुतिन और ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमली रहमान के बीच फोन पर बातचीत हुई। रूस के राष्ट्रपति ने सोमवार को कई कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने रूस के पैरालंपिक खिलाड़ियों से मुलाकात की, बेलारूस के साथ समन्वित सैन्य अभियान में शामिल हुए और सीरिया के राष्ट्रपति बशर असद से भेंट की। पैरालंपिक खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान पुतिन ने कहा था कि जल्द ही उन्हें ‘‘पृथक-वास में जाना पड़ सकता है।’’

सीरिया के राष्ट्रपति मार्च में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने कोविड-19 रोधी टीके की खुराक ली है या नहीं।

जब राष्ट्रपति पुतिन को पता था कि उनके करीबी घेरे में कोविड-19 के मामले आ चुके हैं तो उन्होंने सोमवार को कई कार्यक्रमों में शिरकत क्यों की, यह पूछे जाने पर पेसकोव ने कहा कि ‘‘डॉक्टरों की राय के बाद राष्ट्रपति ने पृथक-वास में जाने का फैसला किया और सोमवार को कार्यक्रमों से किसी को कोई खतरा नहीं हुआ।’’

रूस में अब तक कोविड-19 के 71 लाख मामले आ चुके हैं और 1,94,249 लोगों की मौत हुई है। संक्रमण के ज्यादा मामलों के बावजूद रूस टीकाकरण अभियान बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहा है और यह कई देशों से पीछे है। पिछले शुक्रवार तक देश की 32 प्रतिशत आबादी कम से कम एक खुराक ले चुकी थी और 27 प्रतिशत आबादी ने दोनों खुराक ले ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब