लाइव न्यूज़ :

पुतिन ने यूक्रेन के मुद्दे पर पश्चिमी देशों को चेतावनी दी

By भाषा | Updated: November 30, 2021 21:04 IST

Open in App

मॉस्को, 30 नवंबर (एपी) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को नाटो को यूक्रेन में सैनिकों और हथियारों की तैनाती के खिलाफ कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यह रूस के धैर्य की परीक्षा लेने जैसा है और यह उसे कड़ा जवाब देने के लिए बाध्य करेगा।

यूक्रेन पर हमला करने के रूस के कथित इरादे के बारे में पश्चिमी चिंताओं पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मॉस्को अपनी सीमाओं के पास नाटो के अभ्यास को लेकर भी समान रूप से चिंतित है।

रूसी राष्ट्रपति ने एक ऑनलाइन निवेश मंच के प्रतिभागियों से बात करते हुए कहा कि नाटो के पूर्व की ओर विस्तार से मॉस्को के मुख्य सुरक्षा हितों को खतरा है।

उन्होंने चिंता व्यक्त की कि नाटो अंततः रूस के कमान केंद्र तक केवल पांच मिनट में पहुंचने में सक्षम मिसाइलों को तैनात करने के लिए यूक्रेनी क्षेत्र का उपयोग कर सकता है।

पुतिन ने कहा, "इस तरह के खतरों का उभरना हमारे लिए धैर्य की परीक्षा लेने जैसा है।"

उन्होंने कहा कि बढ़ते खतरों का मुकाबला करने के लिए मॉस्को को नए हाइपरसोनिक अस्त्र विकसित करने पर विवश किया गया है।

पुतिन ने कहा कि एक नई हाइपरसोनिक मिसाइल अगले साल की शुरुआत में रूसी नौसेना में शामिल होने के लिए तैयार है और यह भी समान समय में लक्ष्य तक पहुंचने में सक्षम होगी।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "आदेश जारी करने वालों तक पहुंचने में इसे भी केवल पांच मिनट लगेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला