लाइव न्यूज़ :

पुतिन ने पश्चिम से सुरक्षा गारंटी देने के लिए शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 18:17 IST

Open in App

मॉस्को, 23 दिसंबर (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में नाटो के विस्तार और वहां सैन्य गठबंधन के हथियारों की तैनाती को रोकने के मकसद से सुरक्षा गारंटी को लेकर उनकी मांग को पूरा करने के लिए पश्चिमी देशों से बृहस्पतिवार को आग्रह किया।

कई घंटे तक चले वार्षिक समाचार सम्मेलन के दौरान बोलते हुए, रूसी नेता ने अमेरिका के साथ वार्ता का स्वागत किया जो अगले महीने जिनेवा में शुरू होने वाली है, लेकिन चेताया कि मास्को की मांग पर केंद्रित चर्चा के जल्द से जल्द परिणाम दिए जाएं।

पुतिन ने कहा, “हम अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं।” उन्होंने कहा, “हम साफ-साफ कह रहे हैं: नाटो का पूर्व की ओर और विस्तार नहीं होना चाहिए।”

पिछले हफ्ते, मास्को ने सुरक्षा दस्तावेजों का मसौदा प्रस्तुत किया, जिसमें नाटो को यूक्रेन और अन्य पूर्व सोवियत देशों की सदस्यता से इनकार करने और मध्य और पूर्वी यूरोप में गठबंधन की सैन्य तैनाती को वापस लेने की मांग की गई थी।

नाटो गठबंधन का एक प्रमुख सिद्धांत यह है कि सदस्यता किसी भी योग्य देश के लिए खुली है।

अमेरिका और उसके सहयोगियों ने कहा है कि वे रूस को यूक्रेन पर उस तरह की गारंटी नहीं देंगे जो पुतिन चाहते हैं।

जिनेवा वार्ता से पहले अमेरिकी अधिकारी यूरोपीय सहयोगियों से बात कर रहे हैं।

यूक्रेन की सीमा के पास रूसी सेना के निर्माण पर बढ़ते तनाव के बीच मॉस्को ने अपनी मांग रखी है, जिससे संभावित हमले की आशंका बढ़ गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस महीने की शुरुआत में एक कॉन्फ्रेंस कॉल में पुतिन को चेतावनी दी थी कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो उसे "गंभीर परिणाम" भुगतने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला