लाइव न्यूज़ :

पुतिन ने पश्चिम से सुरक्षा गारंटी देने के लिए शीघ्र कदम उठाने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 19:26 IST

Open in App

मॉस्को, 23 दिसंबर (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को पश्चिमी देशों से आग्रह किया कि नाटो गठबंधन के विस्तार में यूक्रेन को शामिल नहीं करने और वहां सैन्य गठबंधन के हथियार तैनात नहीं करने की रूस की सुरक्षा गारंटी की मांग को पूरा करने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएं।

कई घंटे तक चले वार्षिक समाचार सम्मेलन के दौरान रूसी नेता ने अमेरिका के साथ वार्ता का स्वागत किया जो अगले महीने जिनेवा में शुरू होने वाली है और उम्मीद जताई कि वार्ता का त्वरित परिणाम निकलेगा।

पुतिन ने कहा, “हमने उन्हें स्पष्ट रूप से बता दिया है कि पूर्व की तरफ नाटो का और विस्तार अस्वीकार्य है।’’

पिछले हफ्ते, मास्को ने सुरक्षा दस्तावेजों का मसौदा प्रस्तुत किया, जिसमें नाटो में यूक्रेन और अन्य पूर्व सोवियत देशों को सदस्यता देने से इंकार करने और मध्य और पूर्वी यूरोप में गठबंधन की सैन्य तैनाती को वापस लेने की मांग की गई थी।

नाटो गठबंधन का एक प्रमुख सिद्धांत यह है कि सदस्यता किसी भी योग्य देश के लिए खुली है।

पुतिन ने कहा, ‘‘क्या हम अमेरिका की सीमाओं के पास मिसाइल लगा रहे हैं?’’

उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, यह अमेरिका है जो मिसाइल लेकर हमारे घर तक आया है। वे हमारी दहलीज तक आ गए हैं। अपने घर के नजदीक आक्रामक हथियार तैनात नहीं करने की मांग क्या ज्यादती है?’’

यूक्रेन की सीमा के पास काफी संख्या में रूसी सैनिकों के जमावड़े और यूक्रेन पर हमले की आशंका को लेकर बढ़ते तनाव के बीच मॉस्को ने अपनी मांग रखी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस महीने की शुरुआत में एक कॉन्फ्रेंस कॉल में पुतिन को चेतावनी दी थी कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो उसे ‘‘गंभीर परिणाम’’ भुगतने होंगे।

पुतिन पहले हमला करने की बात से इंकार कर चुके हैं लेकिन नाटो के विस्तार और यूक्रेन में हथियारों की तैनाती को उन्होंने ‘‘खतरे की घंटी’’ बताया है।

उनसे बृहस्पतिवार को जब पूछा गया कि क्या रूस यूक्रेन पर हमला नहीं करने की गारंटी देगा तो पुतिन ने कहा, ‘‘आपको गारंटी देनी है और जल्द देनी है, न कि इस पर दशकों तक बातचीत जारी रखनी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम अमेरिका की सीमा से लगते कनाडा या मैक्सिको में अपने मिसाइल तैनात करते हैं तो अमेरिका की क्या प्रतिक्रिया होगी?’’

अमेरिका और उसके सहयोगियों ने कहा है कि वे रूस को यूक्रेन पर उस तरह की गारंटी नहीं देंगे जो पुतिन चाहते हैं।

जिनेवा वार्ता से पहले अमेरिकी अधिकारी यूरोपीय सहयोगियों से बात कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला