लाइव न्यूज़ :

पुतिन ने पश्चिम से सुरक्षा गारंटी देने के लिए शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 19:08 IST

Open in App

(दूसरे एवं सातवें पैरा में सुधार के साथ रिपीट)

मॉस्को, 23 दिसंबर (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में नाटो के विस्तार और वहां सैन्य गठबंधन के हथियारों की तैनाती को रोकने के मकसद से सुरक्षा गारंटी को लेकर उनकी मांग को पूरा करने के लिए पश्चिमी देशों से बृहस्पतिवार को आग्रह किया।

कई घंटे तक चले वार्षिक समाचार सम्मेलन के दौरान बोलते हुए, रूसी नेता ने अमेरिका के साथ वार्ता का स्वागत किया जो अगले महीने जिनेवा में शुरू होने वाली है, लेकिन चेताया कि मास्को की मांग पर केंद्रित चर्चा के जल्द से जल्द परिणाम आने (रिपीट आने) चाहिए।

पुतिन ने कहा, “हम अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं।” उन्होंने कहा, “हम साफ-साफ कह रहे हैं: नाटो का पूर्व की ओर और विस्तार नहीं होना चाहिए।”

पिछले हफ्ते, मास्को ने सुरक्षा दस्तावेजों का मसौदा प्रस्तुत किया, जिसमें नाटो को यूक्रेन और अन्य पूर्व सोवियत देशों की सदस्यता से इनकार करने और मध्य और पूर्वी यूरोप में गठबंधन की सैन्य तैनाती को वापस लेने की मांग की गई थी।

नाटो गठबंधन का एक प्रमुख सिद्धांत यह है कि सदस्यता किसी भी योग्य देश के लिए खुली है।

अमेरिका और उसके सहयोगियों ने कहा है कि वे रूस को यूक्रेन पर उस तरह की गारंटी नहीं देंगे जो पुतिन चाहते हैं।

जिनेवा वार्ता से पहले अमेरिकी अधिकारी यूरोपीय सहयोगियों से बात कर रहे हैं।

यूक्रेन की सीमा के पास रूसी सैनिकों की तैनाती (रिपीट तैनाती) पर बढ़ते तनाव के बीच मॉस्को ने अपनी मांग रखी है, जिससे संभावित हमले की आशंका बढ़ गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस महीने की शुरुआत में एक कॉन्फ्रेंस कॉल में पुतिन को चेतावनी दी थी कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है तो उसे "गंभीर परिणाम" भुगतने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला