लाइव न्यूज़ :

पुतिन आर्मेनिया, अजरबैजान के नेताओं के साथ बैठक करेंगे

By भाषा | Updated: November 26, 2021 20:09 IST

Open in App

मॉस्को, 26 नवंबर (एपी) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शुक्रवार को बातचीत के लिए आर्मेनिया और अजरबैजान के नेताओं की मेजबानी कर रहे हैं। वार्ता के दौरान तीनों नेता नागोर्नो-कराबाख के अलगाववादी क्षेत्र पर तनाव को हल करने के तरीकों पर चर्चा कर सकते हैं।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि दक्षिणी शहर सोची में पुतिन ने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उसके बाद, रूसी राष्ट्रपति को अलीयेव और आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिनयान के साथ बैठक करनी है और फिर पुतिन पशिनियन के साथ एक अलग द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच नागोर्नो-कराबाख पर दशकों पुराना विवाद है। अजरबैजान की सेना ने 2020 में 44 दिनों की भयंकर लड़ाई में आर्मेनियाई सेना को हराया था, जो रूस की मध्यस्थता के बीच शांति समझौते के साथ समाप्त हुआ।

शांति समझौते की निगरानी के लिए रूस ने कम से कम पांच साल के लिए लगभग 2,000 शांति सैनिकों को तैनात किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें