लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine War: युद्ध के विरोध में पुतिन के विशिष्ट सुरक्षा दस्ते के अधिकारी ने छोड़ा रूस, राष्ट्रपति को लेकर किए सनसनीखेज खुलासे

By भाषा | Updated: April 5, 2023 07:34 IST

देश छोड़ने वाले पूर्व अधिकारी ग्लेब काराकुलोव ने बताया कि वो (पुतिन) सेल फोन या इंटरनेट का उपयोग नहीं करते हैं और जहां कहीं भी जाते हैं रूसी सरकारी टेलीविजन की पहुंच पर जोर देते हैं। उन्होने बताया कि पुतिन अब हवाई जहाज से सफर करने से बचते हैं और एक विशेष बख्तरबंद ट्रेन में यात्रा करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरूस और यूक्रेन युद्ध के बीच राष्ट्रपति पुतिन को एक झटका लगा है। पुतिन के विशिष्ट सुरक्षा दस्ते के अधिकारी ने युद्ध के विरोध में देश छोड़ दिया है। देश छोड़ने के बाद अधिकारी ने पुतिन को लेकर सनसनीखेज खुलासे किए है।

लंदन:  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की खुफिया व्यक्तिगत सुरक्षा सेवा के अधिकारी रहे ग्लेब काराकुलोव ने युद्ध के दौरान ही उनका साथ छोड़ दिया और कजाखिस्तान से तुर्की की उड़ान भर ली है। काराकुलोव ने आरोप लगाते हुए कहा, “हमारे राष्ट्रपति युद्ध अपराधी बन गए है। अब इस युद्ध (रूस-युक्रेन युद्ध) को समाप्त करने और शांत रहने का समय आ गया है।” 

कौन हैं ग्लेब काराकुलोव?

बता दें कि काराकुलोव कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं। वह पुतिन के उस सुरक्षा घेरे का हिस्सा थे जहां तक देश के कुछ चुनिंदा लोगों की ही पहुंच होती है। उनके पास पुतिन के जीवन के अंतरंग विवरण के साथ ही संभावित रूप से कई गोपनीय जानकारियां भी होंगी। उन्होंने बताया कि रूसी राष्ट्रपति को एक बार करिश्माई नेता के रूप में मान सकते हैं लेकिन वो तेजी से अलग-थलग पड़ रहे हैं। 

पुतिन नहीं करते है कोई फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल-पूर्व अधिकारी

ग्लेब काराकुलोव आगे कहा है कि वो (पुतिन) सेल फोन या इंटरनेट का उपयोग नहीं करते हैं और जहां कहीं भी जाते हैं रूसी सरकारी टेलीविजन की पहुंच पर जोर देते हैं। उन्होने बताया कि पुतिन अब हवाई जहाज से सफर करने से बचते हैं और एक विशेष बख्तरबंद ट्रेन में यात्रा करते हैं। 

पुतिन के लिए क्या करते थे ग्लेब काराकुलोव

संघीय सुरक्षा सेवा या एफएसओ के राष्ट्रपति संचार विभाग की एक फील्ड यूनिट में इंजीनियर के रूप में काराकुलोव रूसी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के लिए सुरक्षित संचार तंत्र स्थापित करने के लिए जिम्मेदार थे। हालांकि, वो पुतिन के विश्वासपात्र नहीं थे लेकिन उन्होंने वर्षों राष्ट्रपति के लिये काम किया है। उन्होंने 2009 से 2022 के अंत तक पुतिन के कार्यकाल में काम किया है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसव्लादिमीर पुतिनतुर्की
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला