लाइव न्यूज़ :

पुतिन ने इजराइल के प्रधानमंत्री की मेजबानी की

By भाषा | Updated: October 22, 2021 16:26 IST

Open in App

मॉस्को, 22 अक्टूबर (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट की मेजबानी की और दोनों देशों के बीच मित्रवत संबंधों की सराहना की। दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक है।

रूस के काला सागर रिसॉर्ट शहर सोची में वार्ता की शुरुआत में बेनेट का स्वागत करते हुए पुतिन ने रूस-इजराइल संबंधों को "अद्वितीय" बताया और कहा, "हमारी बातचीत, हमारे संबंध हमारे लोगों के बीच बहुत गहरे संबंधों पर निर्भर करते हैं।"

बेनेट ने पुतिन की तारीफ करते हुए कहा कि वह 20 साल के अपने शासन में दोनों देशों के बीच संबंधों को और करीब लेकर आए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इजराइल के लोगों की ओर से आपको बता सकता हूं कि हम आपको यहूदी लोगों का सच्चा मित्र मानते हैं।’’

बेनेट ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजियों को हराने में पूर्व सोवियत संघ की भूमिका की सराहना की।

पुतिन ने इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ करीबी व्यक्तिगत संबंधों का जिक्र किया जो कई बार रूस की यात्रा कर चुके हैं।

बेनेट ने पुतिन के साथ वार्ता की शुरुआत में कहा, ‘‘हम सीरिया में स्थिति और ईरान के सैन्य परमाणु कार्यक्रम को रोकने के प्रयासों के बारे में भी बात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल