पुतिन ने अंतिम रूस-अमेरिका परमाणु सशस्त्र संधि को विस्तार दिया

By भाषा | Updated: January 29, 2021 23:40 IST2021-01-29T23:40:14+5:302021-01-29T23:40:14+5:30

Putin extends final Russia-US nuclear armed treaty | पुतिन ने अंतिम रूस-अमेरिका परमाणु सशस्त्र संधि को विस्तार दिया

पुतिन ने अंतिम रूस-अमेरिका परमाणु सशस्त्र संधि को विस्तार दिया

मास्को, 29 जनवरी (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को रूस और अमेरिका के बीच बाकी अंतिम परमाणु सशस्त्र नियंत्रण संधि को विस्तार देने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए जो अगले सप्ताह समाप्त होने जा रही थी।

रूसी संसद के दोनों सदनों ने संधि को पांच साल का विस्तार देने वाले विधेयक के पक्ष में सर्वसम्मति से मतदान किया।

एक दिन पहले ही पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने परमाणु संधि के संबंध में चर्चा की थी और रूस ने कहा था कि दोनों नेता अगले कुछ दिनों में विस्तार की आवश्यक प्रक्रिया को पूरा करने को लेकर सहमत हुए।

संधि के विस्तार के लिए अमेरिका में संसद की मंजूरी की आवश्यकता नहीं है लेकिन रूसी सांसदों को इस कदम पर मुहर लगानी होती है।

वर्ष 2010 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और दिमित्री मेदवेदेव ने इस संधि पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत दोनों देश एक तय सीमा में परमाणु हथियार रख सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Putin extends final Russia-US nuclear armed treaty

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे