लाइव न्यूज़ :

पुतिन ने सीरिया में विदेशी सैनिकों की उपस्थिति की आलोचना की

By भाषा | Updated: September 14, 2021 17:48 IST

Open in App

दमिश्क, 14 सितंबर (एपी) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सीरिया में विदेशी सैनिकों की उपस्थिति की आलोचना की और कहा कि वे सीरियाई सरकार की इच्छा के विरुद्ध वहां हैं तथा युद्धग्रस्त देश के सुदृढ़ीकरण को रोक रहे हैं। क्रेमलिन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुतिन पूर्वी सीरिया में मौजूद सैकड़ों अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति और आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ कुर्द नेतृत्व वाले लड़ाकों के साथ काम करने का जिक्र कर रहे थे।

पुतिन ने सोमवार रात मास्को में अपने सीरियाई समकक्ष बशर अल-असद के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीरिया में विदेशियों की उपस्थिति अवैध है क्योंकि उन्हें संयुक्त राष्ट्र या सीरिया की सरकार से वहां रहने के लिए कोई मंजूरी नहीं मिली है।

रूस सितंबर 2015 में सीरिया के 10 साल लंबे संघर्ष में शामिल हुआ। उस समय सीरियाई सेना पतन के करीब पहुंच गयी थी। लेकिन रूसी हस्तक्षेप से असद की सेना मजबूत हुयी है और देश के अधिकांश हिस्से पर उसका नियंत्रण है। सीरिया में सैकड़ों रूसी सैनिक तैनात हैं और सीरिया के भूमध्यसागरीय तट पर रूस का एक सैन्य हवाई ठिकाना भी है।

सीरिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से पिछले एक दशक में असद ने रूस और ईरान जैसे प्रमुख सहयोगी देशों को छोड़कर शायद ही कभी विदेश यात्राएं की हों। दमिश्क में सरकारी मीडिया ने कहा कि असद और पुतिन ने अपनी सेनाओं के बीच सहयोग तथा सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले अंतिम क्षेत्रों पर नियंत्रण हासिल करने के लिए अभियान जारी रखने के तरीकों पर चर्चा की।

पिछले साल जनवरी में सीरिया की राजधानी में शिखर सम्मेलन के बाद से दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें