लाइव न्यूज़ :

रूस में विपक्ष के नेता अलेक्सी नवलनी को 32 दिन बाद जर्मनी के अस्पताल से मिली छुट्टी, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोधी हैं

By भाषा | Updated: September 23, 2020 15:22 IST

जर्मनी के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। बर्लिन के ‘चैरिटी अस्पताल’ ने बुधवार को बताया कि 32 दिनों की देखभाल के बाद, नवलनी की स्थिति में सुधार आया और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल ने बताया कि उन्हें मंगलवार को छुट्टी दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देविमान में बीमार पड़ गये थे और उन्हें जर्मनी ले जाया गया, जहां वह दो सप्ताह तक कोमा में रहे। घटना में रूस सरकार शामिल है, लेकिन रूसी अधिकारियों ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया था।ब्लॉग पोस्ट में कहा कि ‘नोविचोक नर्व एजेंट’ उनके शरीर के अंदर और शरीर की त्वचा पर पाये गये थे।

बर्लिनः रूस में विपक्ष के नेता अलेक्सी नवलनी को 32 दिन बाद जर्मनी के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। ऐसा संदेह है कि नवलनी को नर्व एजेंट का इस्तेमाल कर जहर दिया गया था।

जर्मनी के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। बर्लिन के ‘चैरिटी अस्पताल’ ने बुधवार को बताया कि 32 दिनों की देखभाल के बाद, नवलनी की स्थिति में सुधार आया और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल ने बताया कि उन्हें मंगलवार को छुट्टी दी गई।

गौरतलब है कि नवलनी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरोधी हैं। वह 20 अगस्त को साइबेरिया से मॉस्को आते समय विमान में बीमार पड़ गये थे और उन्हें जर्मनी ले जाया गया, जहां वह दो सप्ताह तक कोमा में रहे। उनकी टीम के सदस्यों ने आरोप लगाया था कि जहर दिये जाने की इस घटना में रूस सरकार शामिल है, लेकिन रूसी अधिकारियों ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया था।

नवलनी ने कहा: उनके शरीर के अंदर और बाहर ‘नर्व एजेंट’ पाये गये

रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी ने रूस से उनके वे कपड़े लौटाने की मांग की, जो उन्होंने साइबेरिया में कोमा में जाने के दिन पहन रखे थे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें दी गई जहर (नर्व एजेंट) के बारे में उसमें अहम सबूत हैं।

ब्लॉग पोस्ट में कहा कि ‘नोविचोक नर्व एजेंट’ उनके शरीर के अंदर और शरीर की त्वचा पर पाये गये थे। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक नवलनी (44) ने कहा कि महीने भर पहले एक रूसी विमान में बेहोश होने के बाद साइबरिया में अस्पताल में भर्ती किये जाने के दौरान उनके जो कपड़े उतारे गये थे, वे बहुत महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह मांग करता हूं कि मेरे कपड़े प्लास्टिक के थैले में सावधानीपूर्वक पैक किये जाएं और मुझे लौटा दिये जाएं। ’’ उन्होंने अपने साथ हुई घटना की आपराधिक जांच नहीं शुरू करने को लेकर एक बयान में रूसी अधिकारियों की आलोचना की।

नवलनी ने लिखा, ‘‘रूस में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया , अस्पताल में भर्ती किये जाने के बारे में प्राथमिक जांच है। ऐसा लगता है कि जैसे मैं विमान में कोमा में नहीं गया था बल्कि एक सुपरमार्केट में गिर गया और मेरा पैरा टूट गया। ’’ 

टॅग्स :रूसव्लादिमीर पुतिनजर्मनीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा