लाइव न्यूज़ :

बढ़ते संक्रमण के बीच पुतिन ने रूसी कर्मियों को एक हफ्ते घर पर रहने को कहा

By भाषा | Updated: October 20, 2021 19:29 IST

Open in App

मास्को, 20 अक्टूबर (एपी) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को एक गैर-कार्य सप्ताह घोषित करने और रूसी श्रमिकों को उनके कार्यालयों से दूर रखने के मंत्रिमंडल के प्रस्ताव का समर्थन किया। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब देश में कोविड-19 से दैनिक मौत के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं।

सरकारी कार्यबल ने बुधवार को पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 1,028 लोगों की जान जाने की सूचना दी, जो महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में सबसे अधिक संख्या है। इससे रूस में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 226,353 हो गई जो कि यूरोप में अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है।

पुतिन ने बुधवार को कहा कि वह 30 अक्टूबर से शुरू होने वाले गैर-कार्य अवधि हफ्ते और इसे अगले सप्ताह तक विस्तारित करने के मंत्रिमंडल के प्रस्ताव का समर्थन करते हैं। 30 अक्टूबर से शुरू होने वाले हफ्ते के अगले हफ्ते के सात दिनों में से शुरुआती चार दिन राजकीय छुट्टियां पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में जहां स्थिति सबसे अधिक खतरनाक है, काम न करने की अवधि शनिवार से शुरू हो सकती है।

अधिकतर स्वास्थ्यकर्मियों के कोविड-19 मरीजों के उपचार में व्यस्त होने के कारण कुछ क्षेत्रों में सामान्य स्वास्थ्य सहायता सुविधाएं स्थगित कर दी गई हैं।

देश में कोविडरोधी टीकाकरण की रफ्तार भी अपेक्षाकृत धीमी है और कुल 14.6 करोड़ की आबादी में से करीब 4.5 करोड़ (32 प्रतिशत) का ही पूर्ण टीकाकरण अब तक हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना