लाइव न्यूज़ :

पुतिन ने नाटो से पूर्व की ओर नहीं बढ़ने की गारंटी मांगी

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:44 IST

Open in App

मास्को, एक दिसंबर (एपी) रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि नाटो के और अधिक विस्तार और रूस की सीमाओं के पास उसे हथियार तैनात करने से रोकने की पश्चिमी देशों से मास्को गारंटी मांगेगा।

यूक्रेन पर आक्रमण करने की मास्को की कथित योजना के बारे में यूक्रेन व पश्चिमी देशों की चिंताओं के बीच पुतिन का यह बयान आया है। रूसी राजनयिकों ने देश के पूर्व में अलगाववादी टकराव वाले क्षेत्र के पास यूक्रेन के सैन्य जमावड़े के बारे में चिंता प्रकट की है। पुतिन ने रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन में एक कार्यक्रम में जोर देते हुए कहा कि रूस अपनी सुरक्षा की ठोस, विश्वसनीय और टिकाऊ गारंटी मांगेगा।

पुतिन ने कहा, ‘‘अमेरिका और इसके सहयोगी देशों के साथ एक वार्ता में हम विशेष समझौते करने पर जोर देंगे, जो पूर्व की ओर नाटो को और अधिक बढ़ने से और रूसी क्षेत्र के पास हथयिार प्रणाली की तैनाती रोकने के संबंध में होगा।’’

उन्होंने कहा कि रूस पश्चिमी देशों को इस मुद्दे पर विस्तृत वार्ता के लिए आमंत्रित कर रहा है तथा मास्को को अपनी सुरक्षा की कानूनी गारंटी की जरूरत होगी।

रूसी नेता ने इस बात का जिक्र किया कि इसतरह के समझौते में सभी देशों के हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले पुतिन ने नाटो को यूक्रेन में अपने सैनिक व हथियार तैनात करने के खिलाफ सख्त चेतावनी देते हुए कहा था कि यह एक कड़ी प्रतिक्रिया को आमंत्रित करेगा।

यूक्रेन की सीमा के निकट एक रूसी सैन्य जमावड़े को लेकर हाल के हफ्तों में तनाव बढ़ा है, जिसने यूक्रेन और पश्चिमी देशें के अधिकारियों को चिंतित कर दिया है जो इसे मास्को द्वारा अपने पूर्व सोवियत पड़ोसी पर आक्रमण के इरादे के तौर पर देखते हैं।

नाटो देशों के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार को कहा था कि यूक्रेन को और अधिक अस्थिर करने की कोई भी कोशिश एक भारी गलती साबित होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...