पुतिन ने की शिखर वार्ता के परिणाम की सराहना, बाइडन को सख्त वार्ताकार बताया

By भाषा | Updated: June 17, 2021 23:48 IST2021-06-17T23:48:29+5:302021-06-17T23:48:29+5:30

Putin appreciates the outcome of the summit, calls Biden a tough negotiator | पुतिन ने की शिखर वार्ता के परिणाम की सराहना, बाइडन को सख्त वार्ताकार बताया

पुतिन ने की शिखर वार्ता के परिणाम की सराहना, बाइडन को सख्त वार्ताकार बताया

मॉस्को, 17 जून (एपी) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ हुई शिखर वार्ता के परिणामों की सराहना करते हुए बाइडन को दक्ष और सख्त वार्ताकार बताया।

पुतिन ने बुधवार को जिनेवा में बाइडन के साथ करीब तीन घंटे तक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने बुरी तरह बिगड़ते कूटनीतिक संबंधों में सुधार लाने की कवायद के तौर पर वाशिंगटन तथा मास्को में अपने-अपने राजदूतों को वापस भेजने पर सहमति जतायी।

रूसी राजदूत अनातोली एंतोनोव को मार्च महीने में वाशिंगटन से वापस बुला लिया गया था जब बाइडन ने एक साक्षात्कार में पुतिन को हत्यारा कहा था। वहीं रूस में अमेरिकी राजदूत जॉन सुलिवन ने अप्रैल में मास्को छोड़ दिया था।

जिनेवा में एक संवाददाता सम्मेलन में बाइडन को बेहद अनुभवी और रचनात्मक वार्ताकार बताकर सराहना करने वाले पुतिन ने बृहस्पतिवार को एक सरकारी मैनेजेमेंट स्कूल के स्नातकों के साथ वीडियो कॉल में भी अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रशंसा की।

पुतिन ने कहा, ''वह मामलों की अच्छी समझ रखते हैं। वह पूरी तरह सधे हुए थे और जानते हैं कि उन्हें क्या हासिल करना है। वह यह कार्य बहुत समझदारी से करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Putin appreciates the outcome of the summit, calls Biden a tough negotiator

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे