लाइव न्यूज़ :

डिजिटल टैक्स के बदले फ्रेंच वाइन पर लगाएंगे कर: ट्रंप

By भाषा | Updated: July 27, 2019 15:13 IST

ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति के एक सवाल के जवाब में कहा कि वह वहां की वाइन पर अमेरिका में कर लगा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘फ्रांस ने हमारी कंपनियों पर कर लगा रहा है। आप यह जानते हैं। यह गलत है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिये था। अत: अब मैं भी ऐसा कर सकता हूं।’’

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह फ्रांस के डिजिटल टैक्स के बदले में उसके फ्रेंच वाइन पर शुल्क लगाएंगे। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने उन्हें (फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्यूएल मैक्रों को) कहा कि ऐसा न करें, क्योंकि यदि आप ऐसा करेंगे, मैं आपके वाइन पर कर लगाउंगा-आप चाहे इसे प्रशुल्क कहें या कर। 

इसे अभी तय कर रहे हैं।’’ व्हाइटहाउस के प्रवक्ता जुड डीरे के अनुसार, ट्रंप ने इससे पहले मैक्रों से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने हॉरमूज जलडमरूमध्य के रास्ते वाणिज्यक जलयानों की आवाजाही पर ईरान की निरंतर खतरा, डिजिटल कर लगाने के फ्रांस के निर्णय तथा आगामी जी7 शिखर सम्मेलन समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

ट्रंप ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति के एक सवाल के जवाब में कहा कि वह वहां की वाइन पर अमेरिका में कर लगा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘फ्रांस ने हमारी कंपनियों पर कर लगा रहा है। आप यह जानते हैं। यह गलत है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिये था। अत: अब मैं भी ऐसा कर सकता हूं।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं वैसे तो वाहन पीता नहीं पर मैंने हमेशा अमेरिकी वाइन को फ्रांस की वाइन के मुकाबले ज्यादा पसंद किया है। वे जैसा दिखती हैं, मैं बस उस आधार पर पसंद करता हूं। ठीक? लेकिन अमेरिकन वाइन शानदार होती हैं।

जब उन्होंने हमारी कंपनियों पर टैक्स लगाने की शुरूआत कर ठीक काम नहीं किया है।’’ मैक्रों के साथ बातचीत का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उन्हें यह नहीं करना चाहिये था। वे हमेशा अमेरिका का फायदा उठाते रहे हैं पर मेरे राष्ट्रपति रहते हुए यह नहीं चलने वाला।’’ भाषा सुमन मनोहर मनोहर

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल