लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने पुलवामा हमले में हाथ होने से किया इनकार, कहा- बिना जाँच के आरोप लगा रहे हैं भारतीय मीडिया, भारत सरकार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2019 14:32 IST

पुलवामा हमले में अभी तक 49 सीआरपीएफ जवानों की मौत हो चुकी है। चार जवानों ने शुक्रवार को श्रीनगर स्थित एक अस्पताल में दम तोड़ा। अभी एक दर्जन जवानों की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

Open in App

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद फैज़ल ने पुलवामा आतंकी हमले में पाक का हाथ होने के भारत सरकार और भारतीय मीडिया के दावों को खारिज किया है। मोहम्मद फैजल ने पुलवामा हमले की निंदा करते हुए कहा है ट्वीट किया, "भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा में हमला गंभीर चिंता का विषय है। हमन घाटी में हिंसा बढ़ने की हमेशा निंदा की है। हम भारत सरकार और भारतीय मीडिया द्वारा बगैर किसी जाँच के इस हमले के तार पाकिस्तान सरकार से जुड़े होने के आरोप को पूरी तरह खारिज करते हैं।"

गुरुवार को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती आतंकी हमले में अब तक 49 जवानों की मौत हो चुकी है। करीब 40 सीआरपीएफ जवान घायल हैं जिनमें से एक दर्जन से ज्यादा की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए गुरुवार को एक वीडियो जारी किया। जैश के वीडियो में आदिल अहमद डार नामक आतंकी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

आदिल अहमद डार पुलवामा का रहने वाला था और वो साल 2018 में ही जैश-ए-मोहम्मद में शामिल हुआ था। 

पुलवामा हमले की अमेरिका और रूस ने की कड़ी निंदा

पुलवामा आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए अमेरिका ने जैश-ए-मोहम्मद और उसके समर्थकों को बड़ी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहने को कहा है। 

रूस ने पुलवामा हमले की निंदा करते हुए कहा है कि ऐसे अमानवीय कृत्यों का सामना मिल कर करने की जरूरत है।

भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने भी पुलवामा हमले की निंदा की है और इसे मानवता के खिलाफ जघन्य अपराध बताया है।

पुलवामा हमले के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में सीसीएस की बैठक

पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की अहम बैठक हुई। 

बैठक के बाद अरुण जेटली ने मीडिया को बताया कि भारत सरकार पाकिस्तान को दिया गया मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लिया जाएगा। 

सीसीएस की बैठक के बाद एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि पुलवामा हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को बड़ी कीमत चुकानी होगी। 

पीएम मोदी ने कहा कि भारतयी सेना को जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी आजादी दी गयी है। 

एनआईए और एनसीजी की टीम कश्मीर पुलिस की जाँच में मदद के लिए शुक्रवार सुबह श्रीनगर पहुंच रही है। 

गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी सीसीएस की बैठक में शामिल होने के बाद श्रीनगर के लिए रवाना हो गये।  

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तानआतंकी हमलाजम्मू कश्मीरसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

विश्व अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो