लाइव न्यूज़ :

पुलित्जर से सम्मानित मार्टिन जे शेरविन का निधन

By भाषा | Updated: October 10, 2021 09:44 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 10 अक्टूबर (एपी) परमाणु हथियारों पर शोध करने वाले जाने माने विद्वान और पुलित्जर से सम्मानित मार्टिन जे शेरविन का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है।

शेरविन ने जापान पर अमेरिकी परमाणु बम हमले के समर्थन को चुनौती दी थी और उन्होंने भौतिक विज्ञानी जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर पर शोध में करीब दो दशक का समय बिताया तथा उनकी जीवनी ‘‘अमेरिकन प्रोमेथियस’’ के लिए पुलित्जर पुरस्कार जीता।

शेरविन के मित्र और इलिनॉय यूनिवर्सिटी में इतिहास के प्रोफेसर एंड्रयू हार्टमैन के अनुसार शेरविन का निधन बुधवार को वाशिंगटन में उनके घर पर हुआ। वह 84 साल के थे और फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। ‘‘अमेरिकन प्रोमेथियस’’ के सह लेखक एवं शेरविन के करीबी मित्र काई बर्ड ने उन्हें परमाणु युग का संभवत: सबसे श्रेष्ठ इतिहासकार’’ बताया है।

बर्ड ने कहा, ‘‘जब हमने अमेरिकन प्रोमेथियस पर काम शुरू किया तो उन्होंने मुझसे कहा कि हमारे पास शोध के लिए काफी कुछ है लेकिन कुछ कमियां हैं। हालांकि जब मैंने सारी सामग्री को देखना शुरू किया तो मुझे कहीं कोई कमी नजर नहीं आयी।’’

शेरविन न्यूयॉर्क सिटी के रहने वाले थे। वह नौसेना में जूनियर अधिकारी थे। डार्टमाउथ कॉलेज में स्नातक के समय से ही परमाणु अनुसंधान को लेकर उनमें रूचि थी। उन्हें 2005 में प्रकाशित ‘‘अमेरिकन प्रोमेथियस’’ से अधिक पहचान मिली और इस आत्मकथा के कारण वह पुलित्जर से सम्मानित हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक