श्रीलंका में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बहाल, लोगों से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया

By भाषा | Updated: November 1, 2021 18:36 IST2021-11-01T18:36:28+5:302021-11-01T18:36:28+5:30

Public transport services restored in Sri Lanka, people asked to be vigilant | श्रीलंका में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बहाल, लोगों से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया

श्रीलंका में सार्वजनिक परिवहन सेवाएं बहाल, लोगों से सतर्कता बरतने के लिए कहा गया

कोलंबो, एक नवंबर श्रीलंका में सोमवार से सार्वनजिक परिवहन सेवाएं बहाल हो गईं, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वायरस में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए सतर्क रहें। कोविड-19 महामारी के कारण छह महीने से अंतर-प्रांतीय परिवहन सेवाएं बंद थीं।

पाबंदियां हटाए जाने के साथ ही परिवहन अधिकारी सुनिश्चित कर रहे हैं कि सार्वजनिक परिवहन सेवाएं कड़े दिशानिर्देशों के तहत चलाई जाएं और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाए।

श्रीलंका केंद्रीय परिवहन बोर्ड के अध्यक्ष किंग्सले रानावका ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने करीब पांच हजार बसों को सेवा में लगाई है जो आज से संचालित होंगी।’’

श्रीलंका के सार्वजनिक परिवहन मंत्री दिलुम अमुनुगमा ने कहा कि सभी बसों को सीटों की क्षमता के अनुसार संचालित करने की अनुमति होगी।

श्रीलंका के रेलवे विभाग ने भी सेवाएं बहाल कर दी हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. असेला गुणवर्द्धने ने कहा कि सोमवार को अधिकारियों ने अग्रिम मोर्चे के कर्मियों, पुलिसकर्मियों, हवाई अड्डा एवं पोत कर्मियों के साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में नियोजित लोगों को फाइजर-बायोएनटेक का बूस्टर टीका लगाना शुरू कर दिया।

श्रीलंका में रविवार को कोविड-19 के 542 नए मामले सामने आए जिससे देश में कुल संक्रमितों की संख्या 5,41,073 हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Public transport services restored in Sri Lanka, people asked to be vigilant

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे